Chandauli News: दबंगों का आतंक, गरीब परिवार पर हमला

Chandauli News: पीड़ित बुद्धिराम के परिवार पर दबंगों ने घर में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड़ और मारपीट की। हमले में दर्जनों महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं।

Ashvini Mishra
Published on: 28 July 2025 4:53 PM IST
Chandauli News: दबंगों का आतंक, गरीब परिवार पर हमला
X

दबंगों का आतंक, गरीब परिवार पर हमला   (photo: social media )

Chandauli News: महाराजपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक गरीब परिवार पर हमला किए जाने की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। पीड़ित बुद्धिराम के परिवार पर दबंगों ने घर में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड़ और मारपीट की। हमले में दर्जनों महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने जेवर और 45,000 रुपए नकद लूट लिए। पुलिस द्वारा दो नामजद आरोपियों को पकड़ने के बाद भी छोड़ दिया गया, जिससे परिवार का आक्रोश और बढ़ गया है।

आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस दबंगों को संरक्षण दे रही

पीड़ितों ने एसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस दबंगों को संरक्षण दे रही है। क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, लेकिन पीड़ित इसे मात्र दिखावा बता रहे हैं।

अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस गंभीर मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करता है या फिर मामला दबा दिया जाएगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story