Chandauli News: मेगा ड्राइव: पूरे डीडीयू मंडल में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 11 सौ व्यक्ति पकड़े गए,करीब साढ़े पांच लाख की वसूली

Chandauli News: डीडीयू मंडल द्वारा पूर्व निर्धारित टिकट चेकिंग मेगा ड्राईव के आलोक में डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ एवं जपला आदि स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग किया गया l

Sunil Kumar
Published on: 8 Aug 2025 9:35 PM IST
Chandauli News: मेगा ड्राइव: पूरे डीडीयू मंडल में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 11 सौ व्यक्ति पकड़े गए,करीब साढ़े पांच लाख की वसूली
X

पूरे डीडीयू मंडल में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान   (photo: social media )

Chandauli News: भारतीय रेलवे के डीडीयू मंडल ने टिकट चेकिंग के अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसा है।आज चलाए गए इस मेगा ड्राइव में लगभग 1100 ऐसे यात्रियों को पकड़ा गया जो बिना सही टिकट के यात्रा कर रहे थे।इस कार्रवाई से रेलवे ने जुर्माने का तौर पर लगभग 5.58 लाख रुपए की वसूली की।

डीडीयू मंडल द्वारा पूर्व निर्धारित टिकट चेकिंग मेगा ड्राईव के आलोक में डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ एवं जपला आदि स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग किया गया l जिसमें मंडल के समस्त स्क्वाड स्टैटिक एवं स्लीपर के टिकट जाँच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक/पर्यवेक्षक उपस्थित रहे l

मुख्यतः बक्सर -डीडीयू खंड, वाराणसी- डीडीयू, सासाराम - डीडीयू, आरा- सासाराम खंड, गढ़वा रोड- डेहरी ऑन सोन, किउल- गया, गोमो गया एवं पटना- गया खंड से आने एवं जानेवाली सभी ट्रेनों को लक्ष्य कर गहन जाँच किया गया, जिसमें प्रीमियम एवं मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पेसेंजर ट्रेन को भी चेक किया गया तथा बिना टिकट/अनुचित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गए व्यक्तियों से नियमानुसार जुर्माने की राशि वसूल की गयी lसभी स्टेशनों पर किलाबंदी जाँच कर बिना टिकट/अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों को नियमित टिकट लेकर चलने हेतु प्रेरित किया गया l

लगभग 1100 बिना टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया

प्राप्त सूचना तक डीडीयू मंडल द्वारा लगभग 1100 बिना टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया है, जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 5 लाख 58 रुपये की राशि वसूली गयी है।

इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे। सभी से अनुरोध है कि सदैव उचित टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें एवं अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें।

1 / 9
Your Score0/ 9
Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Next Story