Chandauli News: ज्यादा पैसे के लालच में युवक बना ठगी का शिकार, 20 हजार रुपये गंवाए

Chandauli News: सीसीटीवी फुटेज में युवक ठगों के साथ कंधे पर हाथ रखकर बात करता दिखा, जिससे मामला ठगी के बजाय आपसी सहमति से हुए लेन-देन जैसा प्रतीत हो रहा है।

Ashvini Mishra
Published on: 25 Jun 2025 9:28 PM IST
Fraud Alert
X

Fraud Alert  (photo: social media ) 

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में ठगों ने लालच में फंसा कर एक युवक से 20 हजार रुपये की ठगी कर डाली। यह घटना कस्बा इलाके में घटी, जहां युवक अपनी मां की जमीन रजिस्ट्री के लिए पैसे निकालने बैंक गया था।

कैसे दिया ठगी को अंजाम?

महेशुआ नई बाजार निवासी युवक अपनी मां के कहने पर स्टेट बैंक शाखा से पैसे निकालने पहुंचा। जैसे ही वह एटीएम से पैसे निकालकर बाहर निकला, वहां पहले से मौजूद ठगों ने उसे निशाना बनाया।

ठगों ने दोस्ताना अंदाज में बातचीत करते हुए युवक को ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास एक लाख रुपये की गड्डी है, लेकिन उन्हें तत्काल नकदी की जरूरत है। बदले में युवक से 20 हजार रुपये की मांग की।

लालच में आकर युवक ने 20 हजार रुपये दे दिए। जब गड्डी खोली, तो उसमें नोटों की जगह साधारण कागज के टुकड़े निकले।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में युवक ठगों के साथ कंधे पर हाथ रखकर बात करता दिखा, जिससे मामला ठगी के बजाय आपसी सहमति से हुए लेन-देन जैसा प्रतीत हो रहा है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई है और बैंक व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। सकलडीहा कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story