TRENDING TAGS :
UP News: CM योगी ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
UP News: मुख्यमंत्री ने कहा कि बदायूं में पीएसी की नई बटालियन के स्थापना की जोकि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के नाम से महिलाओं के लिए ही समर्पित है।
CM Yogi tribute to Queen Avantibai Lodhi
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी रानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की स्वाधीनता के लिए उस समय की तानाशाही पूर्ण हुकूमत को उखाड़ फेंकने को वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने बड़े संघर्ष को नेतृत्व प्रदान किया।
रानी अवंतीबाई लोधी का संघर्ष और बलिदान हर भारतीय नागरिक के लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखते हुए बदायूं में पीएसी की नई बटालियन के स्थापना की जोकि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के नाम से महिलाओं के लिए ही समर्पित है।
अंग्रेजों के खिलाफ जम कर युद्ध किया थाः केशव प्रसाद मौर्य
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जनसैलाब उमड़ा है। यूपी सरकार और भाजपा की ओर से सभी लोग रानी अवंतीबाई लोधी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए यहां पहुंचे हैं। वह वीरांगना थी और अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने जमकर युद्ध किया था।
भारत माता की अस्मिता की रक्षा को लगायी प्राणों की बाजीः ब्रजेश पाठक
रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन वीरगाथा से भरा है। भारत माता की अस्मिता की रक्षा के लिए रानी अवंतीबाई लोधी ने प्राणों की बाजी लगा दी। वे अंग्रेजों के आगे कभी झुकीं नहीं। उनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों का जमकर मुकाबला किया और वीरगति को प्राप्त हुईं।


