रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

भारत के रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह 12 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। प्रशासन और बीजेपी ने सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वे स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं से मिलकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Shivam Shrivastava
Published on: 12 July 2025 7:30 AM IST (Updated on: 12 July 2025 7:30 AM IST)
Defense Minister Rajnath singh
X

Defense Minister Rajnath singh (photo: social media )

Rajnath Singh Lucknow Visit: भारत के रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह 12 जुलाई को दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क है।

रक्षा मंत्री का यह दौरा सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान वे आम नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा, कुछ नए विकास परियोजनाओं की घोषणाएं भी संभावित हैं।

राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, कल, 12 जुलाई को मैं दो दिनों के लिए लखनऊ जा रहा हूँ। इस दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ लखनऊवासियों से संवाद करने को लेकर उत्साहित हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा — कार्यक्रम विवरण

शनिवार, 12 जुलाई 2025

• सुबह 11:00 बजे – लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन

• 11:30 बजे – ऐशबाग रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद

• 12:45 बजे – किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के गांधी वार्ड में पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार से मुलाकात

• 1:30 बजे – हजरतगंज स्थित पार्षद नागेंद्र सिंह के निवास पर शिष्टाचार भेंट

• 4:00 बजे – चौक क्षेत्र के काली जी मंदिर में नवनिर्मित ब्लॉक का उद्घाटन

• 5:30 बजे – सरस्वती शिशु मंदिर, निरालानगर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भागीदारी

रविवार, 13 जुलाई 2025

• 11:30 बजे – राजाजीपुरम में व्यापारी नेता संदीप बंसल से भेंट

• 12:00 बजे – ऐशबाग में पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता के घर शिष्टाचार भेंट

• 12:30 बजे – नेशनल पीजी कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण

• 1:00 बजे – लखनऊ एयरपोर्ट से प्रस्थान

• 1:30 बजे – दिल्ली के लिए रवाना

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story