Etah News: एक पेड़ मां के नाम 2.0: एटा में एक दिन में 28 लाख से अधिक पौधों का महा अभियान, पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल

Etah News: इस महांअभियान के मुख्य अतिथि एटा प्रभारी मंत्री संदीप सिंह व मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ संगीता सिंह रहे।

Newstrack Network
Published on: 9 July 2025 7:40 PM IST
Etah News: एक पेड़ मां के नाम 2.0: एटा में एक दिन में 28 लाख से अधिक पौधों का महा अभियान, पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल
X

एक पेड़ मां के नाम  (photo: social media )

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक ऐतिहासिक अभियान चलाया गया, जिसका नाम था “एक पेड़ मां के नाम 2.0”। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत मात्र एक दिन में 28,07,400 पौधों का रोपण किया गया। यह प्रयास न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह अभियान समाज को भावनात्मक रूप से भी जोड़ता है, जहां हर पौधा एक माँ के नाम समर्पित किया गया।

इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु शासन द्वारा श्रीमती संगीता सिंह, मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। वहीं, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जनपद प्रभारी मंत्री श्री संदीप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मुख्य आयोजन स्थल आसपुर टोल प्लाजा पर अपराह्न 12:30 बजे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र और आमजन ने भारी संख्या में भाग लिया। इससे पहले सुबह 11 बजे आयुक्त महोदया ने अर्थरा पुल, ईशन नदी के तट पर पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर वर्ष 2025-26 के लिए 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें एटा का यह योगदान उल्लेखनीय है। एटा जनपद में वन विभाग को 4,12,000 पौधे रोपने का कार्य सौंपा गया, जबकि अन्य विभागों द्वारा 23,95,400 पौधे लगाए गए।

विभागवार लक्ष्य में सबसे बड़ी भागीदारी ग्राम्य विकास विभाग की रही, जिसे 14,73,200 पौधों का रोपण करना था। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग (2,54,000), उद्यान विभाग (1,57,000), राजस्व विभाग (1,07,000), पंचायतीराज विभाग (1,29,000), पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, उद्योग, और नगर विकास जैसे विभागों ने भी सक्रिय सहयोग किया।

जनमानस में पर्यावरण संरक्षण की चेतना जगाने का प्रयास

यह अभियान केवल सरकारी आदेश की पूर्ति नहीं, बल्कि जनमानस में पर्यावरण संरक्षण की चेतना जगाने का प्रयास था। इसने न सिर्फ जनपद एटा, बल्कि पूरे प्रदेश को यह संदेश दिया कि अगर जनसहभागिता और भावनात्मक जुड़ाव हो, तो हरित क्रांति केवल नारा नहीं, एक सच्चाई बन सकती है।

“एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हराभरा भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल के रूप में याद किया जाएगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story