TRENDING TAGS :
Lucknow News: लखनऊ के कुकरैल जंगल से ब्रजेश पाठक ने किया वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम को दी गति
Lucknow News: इस अभियान के तहत लखनऊ मंडल में सबसे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग अकेले 14 करोड़ पौधे लगाने की योजना पर कार्य कर रहा है।
Lucknow News
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए आज से वृक्षारोपण का महाअभियान शुरू हो गया। राजधानी लखनऊ के कुकरैल जंगल में वृक्षारोपण कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुभारंभ किया। उन्होंने पीपल, नीम और बरगद जैसे छायादार और औषधीय पौधों को रोपते हुए जनता से पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेने की अपील की।
लखनऊ में सबसे अधिक पौधे लगाने का रखा गया लक्ष्य
इस अभियान के तहत लखनऊ मंडल में सबसे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग अकेले 14 करोड़ पौधे लगाने की योजना पर कार्य कर रहा है। इसमें स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, सामाजिक संगठन और आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चल रहा है, और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए "एक पेड़ मां के नाम" संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी खुद तीन स्थानों पर पौधारोपण करेंगे और सभी जनप्रतिनिधियों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया है।
डिप्टी सीएम बोले- 'ये सिर्फ पौधे लगाने की मुहिम नहीं है'
वन विभाग, शैक्षणिक संस्थान, सरकारी कार्यालय, गैर सरकारी संगठन और आम नागरिकों ने पूरे जोश के साथ वृक्षारोपण के इस अभियान में हिस्सा लिया। कई स्कूलों और कॉलेजों में आज आधे दिन की छुट्टी देकर विद्यार्थियों को वृक्षारोपण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह सिर्फ पौधे लगाने की मुहिम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने का संकल्प है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह अभियान प्रदेश को हरा-भरा बनाएगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार पिछले वर्षों की तरह 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत एक बड़ा वृक्षारोपण अभियान चला रही है। यह अभियान हर गली, मोहल्ले, बूथ, गांव में किया जाएगा और बड़ी संख्या में पेड़ लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश की जनता से पेड़ लगाने की अपील करता हूं। विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, अपने कार्यकाल में जो उन्होंने किया उसकी सज़ा जनता ने उन्हें दी है, यही उनके पेट में टीस है।


