Etawah News: रेनू तिवारी के खिलाफ जातीय अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज

Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दादरपुर गांव में 22 जून को कथावाचक के साथ घटी घटना को लेकर लगातार मामला गरमाया हुआ है। पुलिस ने इस मामले में घटी घटना को लेकर चार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की थी।

Ashraf Ansari
Published on: 29 Jun 2025 4:40 PM IST
etawah news
X

etawah news

Etawah News: एसएसपी के आदेश के बाद जातीय अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रेनू तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दादरपुर गांव की घटनाओं को लेकर पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाई हुई है।

दादरपुर मामले को लेकर कई लोगों पर कार्रवाई

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दादरपुर गांव में 22 जून को कथावाचक के साथ घटी घटना को लेकर लगातार मामला गरमाया हुआ है। पुलिस ने इस मामले में घटी घटना को लेकर चार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की थी। लेकिन मामला साथ होता हुआ दिखाई नहीं दिया 26 जून को यादव संगठन ने सड़कों पर पत्थर का जमकर प्रदर्शन किया था। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी इस मामले में पुलिस की तरफ से 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

वहीं पुलिस ने 11 और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जो सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। अब पुलिस के द्वारा एक महिला के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगा है कि महिला ने जातीय अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें महिला एक शख्स से बात करते हुए एक जाति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रही थी। इस वायरल वीडियो की न्यूज़ ट्रैक पुष्टि नहीं करता है। वहीं इस मामले को पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया और महिला के खिलाफ मु0अ0सं0 180/25 धारा 196/299/352 बीएनएस 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

महिला बोली एआई से बनाया गया वीडियो

रेनू तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर उनके द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो को अपलोड किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि उनका जो वीडियो दिखाया गया है उसको एआई से बनाया गया है। मैंने किसी भी जाति के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं की है।

एसएसपी ने लोगों से की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दादरपुर घटना को लेकर जनता से अपील की है कि कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड ऐसा ना करें जिससे माहौल खराब हो सके। अगर कोई भी वीडियो कहीं से आता भी है तो उसको शेयर ना करें। आप वीडियो के बारे में पुलिस को जानकारी दें पुलिस उस पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story