Fatehpur News: असोथर में बुजुर्ग की नृशंस हत्या, ट्रांसफार्मर के नीचे मिला क्षत-विक्षत शव

Fatehpur News: असोथर फतेहपुर में 80 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या, ट्रांसफार्मर के नीचे मिला शव, पुलिस पर उठे सवाल

Ramchandra Saini
Published on: 9 Sept 2025 10:13 AM IST
Fatehpur News: असोथर में बुजुर्ग की नृशंस हत्या, ट्रांसफार्मर के नीचे मिला क्षत-विक्षत शव
X

Fatehpur News

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर नगर में सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से करीब 200 मीटर दूरी पर बने ट्यूबवेल पर सो रहे 80 वर्षीय मोहम्मद सत्तार कुरैशी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी।मंगलवार की सुबह तड़के रोज़ाना की तरह उनका नाती जब ट्यूबवेल पर पहुँचा, तो वहां का मंजर देख सन्न रह गया।ट्रांसफार्मर के नीचे सत्तार कुरैशी का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला।खून से सनी यह वीभत्स दृश्य देख परिजन व ग्रामीण रो-रोकर बेहाल हो उठे।सूचना मिलते ही असोथर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पांच पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं।

वह बीते 25 वर्षों से अपने 52 बीघे चक पर बने ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे थे। हत्या के बाद बदमाश मृतक का एंड्रॉइड मोबाइल फोन और टीवीएस XL मोपेड भी उठा ले गए।घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक बड़ा मौरंग-बालू का डंप मौजूद है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही लगी रहती है।इसके बावजूद बदमाशों का इतनी नृशंस वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाना पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरों और बदमाशों की सक्रियता बनी हुई है।पुलिस यदि गश्त मुस्तैदी से करती तो शायद इस तरह की वारदात रोकी जा सकती थी।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन घटना ने लोगों के मन में भय और असुरक्षा की गहरी छाप छोड़ दी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story