TRENDING TAGS :
Fatehpur News: फतेहपुर जिला अस्पताल में चपरासी ने खुद को बताया CMS, मंत्री राकेश सचान ने किया सस्पें
Fatehpur News: फतेहपुर अस्पताल में चपरासी ने खुद को CMS बताया, मंत्री ने तत्काल किया निलंबित।
Fatehpur News
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला अस्पताल में एक अजीबोगरीब स्थिति तब पैदा हो गई, जब निरीक्षण पर पहुंचे राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से एक चपरासी ने खुद को अस्पताल का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) बता दिया। यह घटना 27 अगस्त को हुई, जब मंत्री मरीजों से बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान चपरासी प्रमोद कुमार ने स्वयं को CMS के स्थान पर कार्यरत बताकर अधिकारियों को भ्रमित करने की कोशिश की।मंत्री राकेश सचान ने इसे सरकारी सेवा आचरण का गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया।
निलंबन आदेश में उल्लेख है कि प्रमोद को अब केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और इस अवधि में वह किसी अन्य सेवा से नहीं जुड़ सकता।मामले की जांच के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इश्त्याक अहमद को नियुक्त किया गया है।मंत्री ने साफ कहा कि सरकारी अस्पतालों में अनुशासनहीनता, लापरवाही या गुमराह करने जैसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मरीजों की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।


