TRENDING TAGS :
Firozabad News: 20 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Firozabad News: अभियुक्त मानसिंह उर्फ मोनू पर हत्या के मुकदमे में 20 हजार का इनाम था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
20 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार (photo: social media )
Firozabad News: मामला थाना नारखी क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मानसिंह उर्फ मोनू सखावतपुर के पास आम के बाग में छिपा हुआ है और किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी इस दौरान पुलिस को देखते ही अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। अभियुक्त मानसिंह उर्फ मोनू पर हत्या के मुकदमे में 20 हजार का इनाम था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
आपको बता दें कि 6 अगस्त को ग्राम गढ़ी पुरानी में अभियुक्त ने अपने ही सगे भाई को गोली मार दी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने उस मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की थी।
बीस हजार इनाम
एसपी सिटी रविशंकर ने बताया सगे भाई की हत्या के मामले में बांछित मानसिंह उर्फ़ मोने पार बीस हजार इनाम था। मुखिविर की सूचना पार गाँव सुखाबत पुर आम के बाग में घेरा बंदी की आहट पर पुलिस पार्टी पर फायर किया, पुलिस ने जबाबी फायरिंग की एक गोली मानसिंह के पैर में लगी। घायल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया हैं इसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद किया हैं।


