Ghazipur News: सनबीम स्कूल में नौवीं के छात्र ने दसवीं के छात्र की चाकू मारकर की हत्या

Ghazipur News: मुहम्मदाबाद युसूफपुर निवासी आदित्य वर्मा गाजीपुर के सनबीम स्कूल पहुचा प्रेयर होने के उपरांत सभी बच्चे अपने अपने क्लास में चले गये।

Rajnish Mishra
Published on: 18 Aug 2025 1:50 PM IST (Updated on: 18 Aug 2025 2:21 PM IST)
Ghazipur News
X

Ghazipur News

Ghazipur News: तीन दिन की छुट्टी के उपरांत सोमवार को जब प्रदेश के सभी विद्यालय अपने समये से खुले तो इसी दौरान गाजीपुर जनपद के एक स्कूल से ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई की पुरे जनपद में हड़कंप मच गया जी हां हम बात कर रहे गाजीपुर जनपद के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल की जहां एक नौवीं की छात्र ने अपने ही साथी दसवीं के छात्र मुहम्मदाबाद युसूफपुर निवासी आदित्य वर्मा की चाकू से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। आरोपी के ताबड़तोड़ हमले में आदित्य को बचाने आये साथी छात्र भी घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु तत्काल जनपदीय अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है ।

स्कूल खुलते ही हो गई घटना

तीन दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को मुहम्मदाबाद युसूफपुर निवासी आदित्य वर्मा गाजीपुर के सनबीम स्कूल पहुचा प्रेयर होने के उपरांत सभी बच्चे अपने अपने क्लास में चले गये। थोड़ी देर बाद 15 वर्षीय आदित्य वर्मा की अपने ही स्कूल के नौवीं के छात्र के साथ कुछ विवाद हो गया । इसी दौरान नाबालिग नौवीं के छात्र ने चाकू निकाला और आदित्य के उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया ।

इस हमले में आदित्य वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई । इसी दौरान साथी छात्र जब आदित्य को बचाने आये तो वो लोग भी घायल हो गये । जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है । जहां घायल छात्रों का इलाज चल रहा है । इस घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचित किया सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच छानबीन कर रहे हैं ।

पहले से था तनाव

साथी छात्रों ने बताया की आदित्य वर्मा व आरोपी छात्र से पहले से ही किसी बात को लेकर अनबन चल रहा था । आखिर कार में अनबन आदित्य वर्मा की जान ले लिया । वहीं पुलिस ने बताया की आरोपी छात्र के उपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जायेगा फिलहाल आरोपी छात्र को डाक्टरों की टीम के बीच रखा गया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Rajnish Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Rajnish Mishra

Next Story