Raja Raghuvanshi Murder Case: ढाबा मालिक का बयान: बस से अकेले आई थी सोनम रघुवंशी

Raja Raghuvanshi Murder Case: ढाबा मालिक साहिल यादव ने पुलिस को बताया की रविवार देर एक युवती हमारे ढाबे पर पहुंच कहां की हमें अपने घर फोन करना है।

Rajnish Mishra
Published on: 9 Jun 2025 3:08 PM IST (Updated on: 9 Jun 2025 3:09 PM IST)
Raja Raghuvanshi Murder
X

Raja Raghuvanshi Murder

Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्यप्रदेश के कपल राजा रघुवंशी अपने पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय के शिलांग हनीमून पर गये हुए थे । जहां राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी । तो वहीं पत्नी सोनम रघुवंशी का कोई सुराग नहीं था । तभी से मेघालय पुलिस समेत मध्य प्रदेश पुलिस भी सोनम को ढुंढ रही थी। राजा रघुवंशी के हत्या के 17 दिन बाद सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के नंदगंज क्षेत्र के ढाबे से सोनम को पुलिस ने बरामद कर लिया।

ढाबा मालिक से पुलिस ने पुछताछ की

ढाबा मालिक साहिल यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार देर एक युवती हमारे ढाबे पर पहुंच कहां की हमें अपने घर फोन करना है। ढाबा मालिक साहिल ने बताया की युवती की हालत को देखते हुए मैंने अपना फोन युवती को दे दिया युवती जब फोन से बात कर ली तब भी वो बदहवास लग रही थी । साहिल यादव ने बताया की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैंने तुरंत अपने फोन से पुलिस को सूचित किया ।

ढाबा मालिक साहिल यादव ने बताया कि युवती सोनम मेरे फ़ोन से अपने परिवार को फोन कर रोने लगी साहिल ने बताया कि युवती की असलियत के बारे में मुझे तब पता चला जब मैंने इसके परिवार से बात की युवक ने बताया कि सोनम के परिवार से बात कर सोनम के गाजीपुर में उपस्थित की जानकारी दी कुछ समय बाद सोनम के भाई ने मेरे फ़ोन पर संपर्क कर कहां की आप सोनम की जानकारी पुलिस को दे दिजिए तब मैं पुलिस को सोनम की जानकारी दी उसके उपरांत दो बजे के आसपास पुलिस सोनम को लेकर चली गई ।

बस से अकेली आई सोनम

ढाबा मालिक साहिल यादव से जब पुलिस ने पुछा कि सोनम के साथ कोई और था तो ढाबा मालिक साहिल यादव ने अपने बयान से पूरे केस को ही बदल दिया। ढाबा मालिक ने कहा कि रात्रि करीब एक बजे के आसपास सोनम बस से अकेली आई थी । वो पूरी तरह से बदहवास थी उसके साथ कोई दुसरा व्यक्ति नहीं था। ढाबा मालिक ने बताया कि सोनम जब ढाबे पर आई तो बदहवास स्थिति में मेरा फ़ोन मांगा उसे कहां जाना था तब सोनम कहां की इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। साहिल यादव ने बताया की सोनम को कोई पहचान नहीं रहा था ।

मैंने कहा कि जाओ ढाबे के पिछे बैठ जाओ सोनम जाकर बैठ गई । पुलिस मौके पर पहुंच सोनम से शुरुआती पुछताछ की तो सोनम ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर में सोनम राजा रघुवंशी की घटना जो चर्चित है मैं वहीं सोनम हूं। तब पुलिस वालों के कान खड़े हो गये तत्काल ही पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी व तत्काल ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सोनम को लेकर जिला चिकित्सालय चली गई।

1 / 7
Your Score0/ 7
Rajnish Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Rajnish Mishra

Next Story