Gorakhpur News: मासूम बच्चों के सामने दरिंदे पति ने पत्नी को मार डाला, हत्या के बाद भागा नहीं

Gorakhpur News: सोनू सिंह पुत्र अरविंद सिंह को 30 वर्षीय पत्नी वंदना सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने सड़क खोदने वाले गयते से कनपटी पर वार कर दिया।

Purnima Srivastava
Published on: 12 Aug 2025 3:59 PM IST
Gorakhpur News
X

Gorakhpur News

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। चिलुआताल क्षेत्र के मीरपुर निवासी सोनू सिंह ने अपने मासूम बच्चों के सामने ही पत्नी वंदना सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हैवान बना पति तबतक पत्नी पर हमला करता रहा जब तक वह बेसुध होकर गिर नहीं गई। बाद में पड़ोसी और परिवार के अन्य सदस्यों ने वंदना सिंह को खून से लथपथ स्थिति में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वंदना सिंह के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

चिलुवाताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत मीरपुर निवासी सोनू सिंह ने अपने पत्नी का हत्या किया। सोमवार को देर रात्रि सोनू सिंह पुत्र अरविंद सिंह को 30 वर्षीय पत्नी वंदना सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने सड़क खोदने वाले गयते से कनपटी पर वार कर दिया। उसने एक के बाद कई वार किए। मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। ससुर अरविंद सिंह ने बहु वंदना सिंह को मेडिकल कॉलेज ले जाकर इलाज के लिए दिखाया।

डॉक्टरों ने वंदना सिंह को किया मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वंदना सिंह के दो मासूम हैं। जिसमें से एक आठ और दूसरा छह वर्ष का है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी चिलुवाताल अतुल श्रीवास्तव अपने सहयोगी मजनू चौकी प्रभारी के साथ मीरपुर घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित हो गई।

गांव से ही हुई पति और ससुर की गिरफ्तारी

चिलवाताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पत्नी का हत्यारा सोनू सिंह व ससुर अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया। सोनू सिंह को मीरपुर गांव से ही गिरफ्तार किया गया। अरविंद सिंह को मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार किया गया। वंदना सिंह के पिता महेंद्र सिंह ने थाने पर पिता पुत्र के खिलाफ तहसीर दिया था। अब जांच का विषय है कि लड़की के मायके वालों ने ससुर के खिलाफ क्यों प्रार्थना पत्र दिया। जिस ससुर ने बहु को बचाने की कोशिश की और मेडिकल कॉलेज लेकर गया।

1 / 5
Your Score0/ 5
Purnima Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Purnima Srivastava

Next Story