Hapur News: हापुड़ में हैवान पति, दो बहनों को पीटकर निकाला घर से, मुकदमा दर्ज

Hapur News: हापुड़ में दो बहनों को पतियों ने बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज कर जांच शुरू।

Avnish Pal
Published on: 3 Sept 2025 7:46 PM IST
Hapur News: हापुड़ में हैवान पति, दो बहनों को पीटकर निकाला घर से, मुकदमा दर्ज
X

Hapur News

Hapur News: नपद के थाना सिम्भावली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक ही घर में रहने वाली दो सगी बहनों को उनके पतियों ने बेरहमी से पीटा, आंख पर लोहे से वार किया और जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद पीड़ित बहनें थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

घटना का पूरा मामला

ग्राम खागोई निवासी सरजीना पत्नी इरफान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2 बजे उसका पति गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया। आरोप है कि पति ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे और लोहे के औजार से आंख पर वार किया, जिससे उसकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।इसी घर में रहने वाली उसकी बहन मरजीना पत्नी इरशाद ने भी आरोप लगाया कि सुबह उसके पति ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया। दोनों बहनों का कहना है कि उनके पतियों की प्रताड़ना से उनकी जान को खतरा बना हुआ है।

पुलिस की सख्ती

पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीओ वरुण मिश्रा ने कहा,कि दोनों बहनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।"

1 / 4
Your Score0/ 4
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story