Hapur News: घरेलू विवाद में सगे भाई ने की इमरान की चाकू मारकर हत्या,गांव में मातम

Hapur News: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दौताई गांव में मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। सगे भाई ने चाकू से हमला कर इमरान की हत्या कर दी।

Avnish Pal
Published on: 24 Aug 2025 12:03 PM IST
Hapur News: घरेलू विवाद में सगे भाई ने की इमरान की चाकू मारकर हत्या,गांव में मातम
X

Hapur News

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौताई में तीन दिन पुराना मामूली झगड़ा रविवार को खूनी तांडव में बदल गया। घर के आंगन से शुरू हुई कहासुनी ने ऐसा रूप लिया कि सगे भाई का खून ही बहा दिया। इमरान नाम के युवक पर उसके ही भाई ने चाकू से इतने वार किए कि पूरा गांव दहल उठा। मेरठ के अस्पताल में इमरान की मौत हो गई।

कैसे भड़का विवाद?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दौताई गांव में तीन सगे भाइयों के बीच पहले किसी घरेलू मसले पर बहस हुई। गुस्से में आए एक भाई ने रसोई से चाकू उठाया और इमरान के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पेट में गहरे घाव से इमरान लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव कर रहे तीसरे भाई के सिर पर भी चोट लगी।चीख-पुकार मचते ही मोहल्ले वाले दौड़े। खून से लथपथ दोनों भाइयों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख इमरान को मेरठ रेफर किया गया। लेकिन मौत ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।

पुलिस की कार्रवाई,आरोपी हिरासत में

कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया, “घटना के बाद तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे दबोच लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की तहकीकात जारी है।”हर कोण से जांच होगी और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।”

गांव में मातम, गुस्से का माहौल

इमरान की मौत की खबर फैलते ही दौताई गांव में सन्नाटा छा गया। परिजन बेसुध हैं और गांव के लोग गुस्से में। ग्रामीणों का कहना है कि एक मामूली बात पर इतने बड़े खून-खराबे ने रिश्तों के मायने ही बदल दिए। चश्मदीदों का कहना है कि “कभी साथ खेलते और खाते भाई का शव आज घर में पड़ा है, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।”

1 / 6
Your Score0/ 6
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story