Hapur News: हापुड़ पुलिस ने किया कमाल: IGRS शिकायत निस्तारण में पूरे प्रदेश में पहला स्थान!

Hapur News: हापुड़ पुलिस ने IGRS शिकायत निस्तारण में 100 प्रतिशत सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में जिले की पुलिस ने पारदर्शिता और जवाबदेही की नई मिसाल पेश की है।

Avnish Pal
Published on: 11 Oct 2025 4:36 PM IST
Hapur News: हापुड़ पुलिस ने किया कमाल: IGRS शिकायत निस्तारण में पूरे प्रदेश में पहला स्थान!
X

Hapur News

Hapur News: उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसुनवाई प्रणाली (IGRS) में एक बार फिर हापुड़ जिले ने इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की गई ताज़ा समीक्षा रिपोर्ट में हापुड़ पुलिस को शिकायत निस्तारण में 100 प्रतिशत सफलता के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल जिले के पुलिस तंत्र की कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि जनविश्वास और पारदर्शी शासन व्यवस्था का भी प्रतीक बन चुकी हैं।

इस सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के प्रभावी नेतृत्व और सख्त मॉनिटरिंग को दिया जा रहा है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद से हापुड़ पुलिस ने “तकनीक, जवाबदेही और पारदर्शिता” को अपना मूल मंत्र बनाया।एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि “किसी भी नागरिक की शिकायत लंबित न रहे, हर शिकायत का समाधान समय से पहले और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।”उन्होंने कहा हापुड़ पुलिस का लक्ष्य केवल शिकायतों का निस्तारण नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना है। जब नागरिक यह महसूस करें कि पुलिस उनकी बात सुनती है, तभी सच्ची कानून व्यवस्था स्थापित होती है।”

IGRS सेल बना सफलता की रीढ़

जिला पुलिस कार्यालय स्थित IGRS सेल हापुड़ पुलिस की इस उपलब्धि की असली रीढ़ साबित हुआ।सेल में आने वाली शिकायतों को तुरंत संबंधित थानों को ऑनलाइन भेजा जाता है। हर थाना समय सीमा के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करता है। शिकायतकर्ता से कॉल या ऑनलाइन माध्यम से फीडबैक लेकर कार्रवाई की गुणवत्ता की पुष्टि की जाती है।एक अधिकारी के अनुसार पहले शिकायतों के निस्तारण में देरी होती थी, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल और मॉनिटरिंग आधारित है। शिकायत दर्ज होने से लेकर समाधान तक हर कदम रिकॉर्ड पर होता है।”

जनता के बीच बढ़ा भरोसा,“समय पर न्याय” की पहचान बनी हापुड़ पुलिस

इस सफलता का सबसे बड़ा असर जनता के बीच देखा जा रहा है। नागरिकों में पुलिस पर भरोसा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।हापुड़ निवासी विपिन शर्मा कहते हैं पहले हमें कई बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज करते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। हापुड़ पुलिस ने जनता का भरोसा जीत लिया है।”

प्रणाली में सुधार, जिम्मेदारी से परिणाम तक

हापुड़ पुलिस ने IGRS प्रक्रिया को केवल आदेश तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे कार्य संस्कृति का हिस्सा बना दिया।प्रत्येक थाने में IGRS शिकायतों के लिए एक नामित अधिकारी तैनात है, और रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम से हर शिकायत की स्थिति पर नज़र रखी जाती है।साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में लंबित शिकायतों की समीक्षा की जाती है और थानेदारों से लेकर सीओ स्तर तक जवाबदेही तय की जाती है।

IGRS शाखा प्रभारी व टीम को मिला सम्मान

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माह सितंबर 2025 में IGRS संदर्भों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जनपद हापुड़ ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।इस सफलता में IGRS शाखा प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह, मुख्य आरक्षी नितिन कुमार और मुख्य आरक्षी नवीन त्यागी के अथक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इन अधिकारियों ने पूर्ण समर्पण और मनोयोग से कार्य करते हुए सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया।उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, ताकि यह टीम भविष्य में भी इसी समर्पण भावना के साथ कार्य करती रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story