Hapur News: चामुंडा मंदिर के पास महिला साधु का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News: पुलिस को मृतका के पास से एक आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान सुमित्रा निवासी ग्राम आसतपुर चित्री, जिला संभल के रूप में हुई है। सुमित्रा महिला साधु के रूप में चामुंडा मंदिर के पास कई दिनों से देखी जा रही थी।

Avnish Pal
Published on: 13 July 2025 4:14 PM IST
Hapur News
X

Hapur News

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बाबूगढ़ छावनी स्थित बिजली घर के पास रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब चामुंडा मंदिर के निकट एक महिला साधु का शव पड़ा मिला। सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने जब शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह था पूरा प्रकरण

पुलिस को मृतका के पास से एक आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान सुमित्रा निवासी ग्राम आसतपुर चित्री, जिला संभल के रूप में हुई है। सुमित्रा महिला साधु के रूप में चामुंडा मंदिर के पास कई दिनों से देखी जा रही थी। वह साधु जीवन जी रही थी और स्थानीय लोगों के अनुसार प्रायः मंदिर परिसर के पास ही ठहरा करती थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, लेकिन जब तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाजी होगा।

मृतका के परिजनों को दी जा रही हैं सूचना

पुलिस मृतका के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है ताकि उनकी ओर से कोई जानकारी मिल सके जो इस घटना से जुड़ी संभावित कड़ियों को जोड़ सके। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आत्महत्या, प्राकृतिक मौत या किसी साजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story