Hapur News: महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने का लगाया गंभीर, नौ के खिलाफ FIR

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना सिभावली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, शारीरिक उत्पीड़न, बलात्कार और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

Avnish Pal
Published on: 6 Aug 2025 7:03 PM IST
Hapur News: महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने का लगाया गंभीर, नौ के खिलाफ FIR
X

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना सिभावली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, शारीरिक उत्पीड़न, बलात्कार और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निकाह के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

पीड़िता का आरोप है कि करीब नौ साल पहले उसका निकाह थाना हापुड़ क्षेत्र के रहने वाले इरशाद नामक युवक से हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति इरशाद सहित ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर ताने देने लगे और मारपीट शुरू कर दी। महिला ने कई बार अपने मायके से पैसे मंगवाकर दिए, लेकिन उसके बावजूद प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं।

जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने दी धमकी

शिकायत के अनुसार, एक दिन जेठ दिलशाद ने उसकी तबीयत खराब होने का फायदा उठाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने यह बात पति को बताई, तो उसने भी उल्टा मारपीट कर धमकाया और चुप रहने को कहा।

गर्भ गिराने का भी आरोप, मायकेवालों से भी मारपीट

महिला का आरोप है कि बाद में जेठ दिलशाद, जेठानी शायदा, नंद बानो व रूखसाना, नंदोई वसीम, आस मोहम्मद व इस्तियाक ने मिलकर उसके साथ बर्बरता की और एक माह का गर्भ जबरन दवा खिलाकर गिरा दिया। जब उसने मायके में बताया, तो भाई-भाभी उसे लेने पहुंचे, लेकिन ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी

पीड़िता का कहना है कि उसने थाना सिभावली और महिला थाना में पहले भी शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में एसपी को शिकायती पत्र देने पर थानाध्यक्ष सुमित तोमर के निर्देश पर पति इरशाद समेत नौ लोगों के विरुद्ध IPC की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story