Hardoi News: राजीव गांधी जयंती पर हरदोई में श्रद्धांजलि व स्वास्थ्य शिविर, कांग्रेस नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Hardoi News: जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के अध्यक्ष विक्रम पांडे के नेतृत्व में कचहरी परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

Pulkit Sharma
Published on: 20 Aug 2025 4:29 PM IST
Hardoi News: राजीव गांधी जयंती पर हरदोई में श्रद्धांजलि व स्वास्थ्य शिविर, कांग्रेस नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां
X

राजीव गांधी जयंती पर हरदोई में श्रद्धांजलि व स्वास्थ्य शिविर   (photo: social media )

Hardoi News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके उपरांत, जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के अध्यक्ष विक्रम पांडे के नेतृत्व में कचहरी परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर, शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में पिहानी रोड स्थित उतरा हाउस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर भोला सिंह चिकित्सा संस्थान द्वारा किया गया।

इस शिविर में सामान्य फिजिशियन, डेंटल चिकित्सक द्वारा शुगर व बीपी की निःशुल्क जांच की गई और जरूरतमंदों को दवाएं वितरित की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि हर साल 20 अगस्त को देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई जाती है। देशभर में इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इतना ही नहीं, इस दिन देशभर के लोग सद्भावना की शपथ भी लेते हैं। इसी क्रम में आज हम सभी ने अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छ जीवन का संकल्प लिया है।

शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने में अपना विशेष योगदान दिया

शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने में अपना विशेष योगदान दिया।साल 1986 में, राजीव गांधी ने भारत में उच्च शिक्षा के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए शिक्षा पर एक राष्ट्रीय नीति की घोषणा की थी।इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने समाज के ग्रामीण वर्ग के उत्थान के लिए 1986 में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली नामक एक केंद्र सरकार-आधारित संस्था शुरू की थी, जिसके तहत कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है जिस पर आज पूरा देश गर्व कर रहा है हम राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ही थे जिनके प्रयासों से 1986 में एमटीएनएल एमटीएनएल शुरुआत हुई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीफोन की पहुंच बढ़ाने के लिए पब्लिक कॉल ऑफिस (पीसीओ) भी बनाए डिजिटल क्रांति के जनक है राजीव गांधी।ऊपरोतक पुष्पांजलि सभा व चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य, जिला महामंत्री अमलेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह , राजेंद्र वर्मा , पी पी वर्मा, अजीत विशाल , आशुतोष गुप्ता,एनएसयूआई अध्यक्ष हसन अहमद ,लीगल सेल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे , नीरज मिश्रा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष उमा राजवंशीसर्वेश कुशवाहा शहर महासचिव इस्लाम गाजी ,शहर कांग्रेस सचिव शिल्पी वर्मा ,शहर उपाध्यक्ष विनोद यादव, शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव अनूप दीक्षित ,शहर महासचिव मोरध्वज वर्मा ,एजाज अहमद उर्फ बब्बन, राजन सक्सेना रामनाथ कुशवाहा, अश्वनी कुशवाहा ,ब्लॉक अध्यक्ष भरखनी विदुर त्रिवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष शाहाबाद शशिकांत तिवारी ,कंट्रोल रूम इंचार्ज ममता पाल, शैलेंद्र सिंह शहर उपाध्यक्ष वृंदावन बिहारी शहर सचिव धीरज तिवारी ,मोहित कुमार आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story