Hardoi News: समाजवादी पार्टी के नेता ने नगर पालिका के वार्डो का किया निरीक्षण, लोगो से की बात, कहा सिर्फ कागजों तक सिमटा विकास

Hardoi News: समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे राम ज्ञान गुप्ता ने नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए कई वार्डो का भ्रमण किया।

Pulkit Sharma
Published on: 20 Jun 2025 9:15 PM IST
Hardoi News: समाजवादी पार्टी के नेता ने नगर पालिका के वार्डो का किया निरीक्षण, लोगो से की बात, कहा सिर्फ कागजों तक सिमटा विकास
X

समाजवादी पार्टी के नेता ने नगर पालिका के वार्डो का किया निरीक्षण  (photo: social media )

Hardoi News: हरदोई नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई मोहल्ले बीते कई वर्षों से विकास की राहत तक रहे हैं।नगर पालिका का एक कार्यकाल पूरा होने के बाद दूसरे कार्यकाल का भी लगभग आधा समय नगर पालिका अध्यक्ष हरदोई का बीत चुका है लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका में विकास कार्य ढूंढे नहीं मिलता है। नगर पालिका के विकास के दावों को लेकर लगातार विपक्ष भी हमलावर है। समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे राम ज्ञान गुप्ता ने नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए कई वार्डो का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने वार्ड वासियों से वार्ता भी की। वार्ड के लोगों ने राम ज्ञान गुप्ता को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। कई वार्ड आज भी नगर पालिका क्षेत्र में ऐसे हैं जहां विद्युत पोल नहीं है बांस और बल्लियों के सहारे विद्युत तार बिछे हुए हैं जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता को बताया कि कई बार समस्या को लेकर अवगत कराया गया है लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।

2027 में जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का करेगी कार्य

समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता ने नगर पालिका क्षेत्र हरदोई के मोहल्ला सैंयापूर्वा, वैष्णो नगर, मंगली पुरवा, लालता पूर्वा, मोहलिया भट्ट पूर्वा तिलिया आशा नगर, कृष्ण नगरिया सुभाष नगर आजाद नगर आवास विकास कॉलोनी में जाकर नगर पालिका के विकास की हकीकत को परखा जहां समाजवादी पार्टी के नेता राम ज्ञान गुप्ता को गलियों में इंटरलॉकिंग नाले नालियों बिजली के पोल एवं विद्युतीकरण का कोई भी नवीन कार्य नजर नहीं आया है।

राम ज्ञान गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका का विकास कार्य सिर्फ कांग्रेस तक सीमित है। हरदोई नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार में छात्र नौजवान किसान बेरोजगार व व्यापारी सभी वर्ग परेशान है।अपराध चरम पर है। महिलाओं के साथ जगन अपराध हो रहे हैं। आगामी 2027 में हरदोई की जनता भाजपा की झूठ लूट और बेईमानी वाली सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story