TRENDING TAGS :
Hardoi News: हरदोई मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल की लिफ्ट बनी शो पीस, बाहर लिखा आपातकाल में न करें प्रयोग
Hardoi News: हरदोई के मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे मशीन को लेकर जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त कर चुके थे जिसके बाद एक्सरे मशीन शुरू हुई लेकिन शुरू होने के बाद ही वह फिर खराब हो गई।
Hardoi News
Hardoi News: जिले का मेडिकल कॉलेज लगातार अवस्थाओं के चलते सुर्खियों में बना रहता है। मेडिकल कॉलेज में लगी मशीन से लेकर लिफ्ट तक सब अव्यवस्थित है। जिलाधिकारी से लेकर प्रभारी मंत्री तक हरदोई मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश जारी कर चुके हैं लेकिन उसके बाद भी हरदोई मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं।
डॉक्टर के कमरे में लगे एसी भी काफी पुराने हो चुके हैं जो केवल सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। लिफ्ट की समस्या मेडिकल कॉलेज में लगातार बनी रहती है। महीने में 5 से 10 दिन लिफ्ट कार्य करती है बाकी शेष दिन लिफ्ट खराब पड़ी रहती है। ऐसे में मरीजो से लेकर तीमारदारों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों द्वारा लिफ्ट के बाहर स्पष्ट लिखाया गया है कि आपात स्थिति में लिफ्ट का प्रयोग ना करें। इस स्लोगन से भी यह स्पष्ट होता है कि मेडिकल कॉलेज में लगी लेफ्ट कभी भी धोखा दे सकती है।
आखिर क्यों नहीं अव्यवस्थाओं पर जिम्मेदारी होती तय
हरदोई के मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे मशीन को लेकर जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त कर चुके थे जिसके बाद एक्सरे मशीन शुरू हुई लेकिन शुरू होने के बाद ही वह फिर खराब हो गई। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या मरीजों को उठानी पड़ती है। हरदोई मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में लिफ्ट बुधवार को खराब पड़ी थी मरीज से लेकर तीमारदारों को स्लोप वाली सीढ़ियो के माध्यम से दूसरी व तीसरी मंजिल पर जाना पड़ता है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हरदोई मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल की लिफ्ट हफ्ते में 1 से 2 सप्ताह संचालित होती है जबकि अधिकांश समय यह लिफ्ट खराब रहती है।
महिला अस्पताल में डॉक्टर की ओपीडी में लगा एसी भी अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। एसी देखने से ही पता चलता है कि यह एसी कई वर्ष पुराना है जो कि अब चलने की स्थिति में नहीं है। अब देखने वाली बात यह होगी कि स्वास्थ्य विभाग सफेद हाथी साबित हो रहे एसी को और महीने में 15 दिन खराब रहने वाली लिफ्ट को कब तक सुचारू रूप से संचालित करवा पाता है।


