TRENDING TAGS :
Hathras News: दहेज में कार नहीं दी तो बेटी को जहर देकर मारने का किया प्रयास
Hathras News: शादी में करीब 4 लाख रूपये नगद व सोने व चांदी के आभूषण सास व ससुर के लिए दिए थे। विवाहिता का अस्पताल में उपचार जारी है। पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दहेज में कार नहीं दी तो बेटी को जहर देकर मारने का किया प्रयास (Photo- Newstrack)
Hathras News: हाथरस। दहेज में कार न देने पर बेटी को जहर देकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। मथुरा के थाना बल्देव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने चंदपा क्षेत्र के बेटी की ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जनपद मथुरा के थाना बल्देव के मोहल्ला रीड़ा निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र निनुआ सिंह ने अपनी बेटी की शादी 14 फरवरी 2023 को गोपाल पुत्र हरीचंद निवासी ऊसरा की नगरिया थाना चंदपा हाथरस के साथ की थी। शादी में करीब 14 लाख रूपये खर्च किये थे। जिसमें लड़के को रोका करते समय 3 लाख 51 हजार रूपये नगद, एक सोने की अंगूठी दी थी।
शादी में करीब 4 लाख रूपये नगद व सोने व चांदी के आभूषण सास व ससुर के लिए दिए थे। अपनी बेटी स्वाती को चार सोने की अंगूठी, सोने की कानों की झुमकी, हाथों में चार सोने की चूडी, व पैरो में पायजेब, और गले में सोने की जंजीर पैण्डल देकर विदा किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा, कुछ दिन बाद बेटी के एक पुत्र बेटा पैदा हुआ। बेटी को दिये हुए दान दहेज से ससुराल के लोग सन्तुष्ट नहीं थे।
चार पहिये की गाड़ी की मांग
आरोप है कि बात बात पर ताना मारते हुए कहते थे कि शादी में तेरे बाप ने हमें एक चार पहिये की गाड़ी नहीं दी है। बिना चार पहिए की गाड़ी लिए बेटी की ससुराल के लोग उसको रखने के लिए तैयार नहीं हैं और लगातार उसे प्रताडित करते हैं। आरोप है कि आठ जुलाई 2025 को गांव के एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि तुम्हारी बेटी स्वाती को उसके ससुरालीजनों ने जहर देकर मारने का प्रयास किया है, वो गम्भीर हालत में हॉस्पीटल में भर्ती है। जिस पर मायके के लोग अस्पताल पहुंचे। यहां पर बेटी की ससुराल का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विवाहिता ने यहां पर अपने पिता को बताया कि सुबह खाने के दौरान पानी व सब्जी में जहर देकर पति, सास, ससुर, जेठानी ने जहर देकर मारने का प्रयास किया है। विवाहिता का अस्पताल में उपचार जारी है। पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि
सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि "इस मामले में पिता की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का अभी अस्पताल में उपचार जारी है। अब उसकी स्थिति सही बताई जा रही है। मामले की जांच करा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"


