Hathras News: हाथरस हादसा: रोटावेटर लगा ट्रैक्टर पलटा, 12 महिला मजदूरों समेत चालक घायल, 4 की हालत गंभीर

Hathras News: सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस व एक मैजिक से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से चार घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

G Singh
Published on: 22 July 2025 10:28 PM IST
Hathras News: हाथरस हादसा: रोटावेटर लगा ट्रैक्टर पलटा, 12 महिला मजदूरों समेत चालक घायल, 4 की हालत गंभीर
X

रोटावेटर लगा टैक्कर अनियंत्रित होकर पलटा  (photo: social media )

Hathras News: आगरा अलीगढ़ हाईवे पर गांव बाद अठवरिया के निकट रोटावेटर लगा टैक्कर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक सहित 13 महिला मजदूर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस व एक मैजिक से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से चार घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी महिला व युवतियां धान की पौध लगाकर गांव बुधू से अपने घर लौट रहीं थी। ये सभी महिला मजदूर 12 थीं। ट्रैक्टर चालक जयपाल यादव पुत्र हरीसिंह निवासी नगला बुधू 12 महिला व युवतियों को ट्रैक्टर व ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर पर बिठाकर नगला भूरा छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर रोटावेटर लगा ट्रैक्टर पलट गया। जिससे उस पर सवार सभी महिला मजदूरों सहित ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चीख सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल पर आ गए। ट्रैक्टर-रोटावेटर पर घायल मजदूरों को पुलिस ने 108 एंबुलेंस व एक मैक्स से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिले पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों में 12 महिला 1 पुरुष शामिल है। घायल मजदूरों की मानें तो चालक शराब पीकर ट्रैक्टर चला रहा था। वहीं हादसे की जानकारी मिलने ही एसडीएम सदर व सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां पर उन्होंने घायलों के उपचार के बारें में जानकारी ली। अस्पताल के सीएमएस डॉ सूर्य प्रकाश भी इमरजेंसी में पहुंच गए। उन्होंने भी घायलों के उपचार में सहयोग किया।

ये हुए घायल

⦁ 19 वर्षीय आमली पुत्री करमचंद निवासी नगला भूरा।

⦁ 16 वर्षीय पूनम पुत्री चंद्रपाल निवासी नगला भूरा।

⦁ 30 वर्षीय छाया पत्नी गुड्डू निवासी नगला भूरा।

⦁ 35 वर्षीय नीलम पत्नी प्रेमचंद निवासी नगला भूरा।

⦁ 35 वर्षीय रानी पत्नी राजू निवासी नगला भूरा।

⦁ 17 वर्षी पूनम पुत्री चरन सिंह निवासी नगला भूरा।

⦁ 32 वर्षीय सावित्री पत्नी प्रमोद निवासी नगला भूरा।

⦁ 28 वर्षीय वर्ष पत्नी मोनू निवासी नगला भूरा।

⦁ 22 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री अशोक निवासी नगला भूरा।

⦁ 16 वर्षीय बबीता पुत्री ज्वाला प्रसाद निवासी नगला भूरा।

⦁ 32 वर्षीय बबीता पत्नी मनमोहन निवासी नगला भूरा।

⦁ 36 वर्षीय रेखा पत्नी चरन सिंह निवासी नगला भूरा।

⦁ 35 वर्षीय जयपाल यादव पुत्र हरि सिंह निवासी नगला बुद्धू ट्रैक्टर चालक

⦁ इनमें से जयपाल यादव, आमली, नीलम और रेखा को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

1 / 7
Your Score0/ 7
G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

Next Story