TRENDING TAGS :
Hathras News: दो बच्चों की मां से मिलने गए आशिक की जमकर धुनाई, हुआ हंगामा
Hathras News: कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक युवक की चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से संडे मार्केट में करीब दो साल पहले मुलाकात हुई।
Hathras News
Hathras News: जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां से मिलने गए युवक को महिला के परिजनों ने आधी रात को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। हंगामा होने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी आशिक को घायल अवस्था में अपने साथ थाने ले गई और फिर पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक युवक की चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से संडे मार्केट में करीब दो साल पहले मुलाकात हुई। यह मुलाकात धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई और फिर युवक व महिला की आए दिन मुलाकात होने लगी। युवक आधी रात के बाद महिला से मिलने के लिए उसके गांव आने-जाने लगा। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। बुधवार-गुरुवार की रात को करीब ढाई बजे हसायन से युवक चंदपा के गांव दो बच्चों की मां से मिलने पहुंचा। यहां पर वह महिला से मुलाकात करने पहुंचा तो महिला के जेठ व अन्य परिजनों ने उसे देख लिया। युवक ने यहां से भागने का प्रयास किया तो महिला के जेठ व अन्य परिजनों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करते हुए आशिकी का पूरा भूत उतार दिया। हंगामा व शोर होने पर गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। आरोपी को लोगों ने सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में डॉक्टरी मुआयना कराना।
आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
हंगामे व मारपीट के बाद पुलिस महिला से मिलने आए युवक को अपने साथ थाने ले गई। यहां पर महिला के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


