TRENDING TAGS :
IRCTC Special Tour: धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने का बेहद शानदार मौका ! क्या खास है आईआरसीटीसी का टेंपल टूर पैकेज, जानें
IRCTC Tour: आईआरसीटीसी ने लखनऊ से पुरी तक का एक आकर्षक हवाई टूर पैकेज पेश किया है। बता दें कि यह पैकेज 4 रातों और 5 दिनों की अवधि का होगा
Lucknow News: Photo-Social Media
IRCTC Special Tour Package: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने लखनऊ से पुरी तक का एक आकर्षक हवाई टूर पैकेज पेश किया है। बता दें कि यह पैकेज 4 रातों और 5 दिनों की अवधि का होगा और इसमें भव्य धार्मिक स्थल, मंदिर, और ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं। यह टूर 11 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक संचालित होगा।
यात्रा की विशेषताएं और प्रमुख स्थल
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से भुवनेश्वर जाने के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा, भुवनेश्वर से लखनऊ लौटने के लिए भी सीधी फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। इस यात्रा में यात्रियों को तीन सितारा होटल में ठहरने की व्यवस्था और स्वादिष्ट खानपान भी प्रदान किया जाएगा। वहीं आईआरसीटीसी का यह टेम्पल टूर निश्चित ही तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।
इस टूर के दौरान यात्रियों को विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा, जिनमें शामिल हैं।
नंदनकानन उद्यान
धौली स्तूप
गोल्डन समुद्र तट
जगन्नाथ मंदिर
चिल्का झील
अलारनाथ मंदिर
सूर्य मंदिर
लिंगराज मंदिर
यात्रा का उद्देश्य न केवल धार्मिक महत्व को समझना है, बल्कि इन स्थानों की सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर को भी अनुभव करना है।
पैकेज मूल्य और बुकिंग प्रक्रिया
इस पैकेज के लिए विभिन्न प्रकार के मूल्य निर्धारण विकल्प उपलब्ध हैं
एक व्यक्ति के लिए : 48,900
दो व्यक्तियों के लिए : 38,600 प्रति व्यक्ति
तीन व्यक्तियों के लिए: 36,100 प्रति व्यक्ति
माता-पिता के साथ बच्चों के लिए (बेड सहित): 29,700 प्रति बच्चा
बिना बेड के (बच्चों के लिए): 28,000 प्रति बच्चा
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी की जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है। 8287930911,9236391911,8287930902


