Jalaun News : चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने महिला को पीटकर किया घायल, जेवर व नकदी लेकर फरार

रेंढ़र थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में अकेली महिला को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर गए और वहां से जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

Afsar Haq
Published on: 20 July 2025 2:52 PM IST
X

Jalaun News: जालौन जनपद के रेंढ़र थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में अकेली महिला को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर गए और वहां से जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।सुबह जब ग्रामीणों ने घर का दरवाजा खुला देखा, तो उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो महिला लहूलुहान हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ईगुई गांव की घटना

घटना रेंढ़र थाना क्षेत्र के ईगुई गांव की है। गांव की 65 वर्षीय महिला अभिलाषा घर में अकेली थीं। रात में खाना खाकर वह सो गईं। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक बदमाश घर में घुस आए। आहट पाकर महिला जाग गईं, तो बदमाशों ने उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बदमाशों ने उनके गले से चेन छीन ली और घर में रखी नकदी व अन्य जेवरात लेकर फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सीओ माधौगढ़ राम सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story