Kannauj News: कन्नौज मे डार्क जोन में स्वतंत्र देव ने किया नहर परियोजना का उद्घाटन

Kannauj News: नहर परियोजना का उद्घाटन करने के लिए जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री असीम अरुण भी पहुंचे हैं।

Pankaj Srivastava
Published on: 28 Jun 2025 4:02 PM IST
Kannauj News: कन्नौज मे डार्क जोन में स्वतंत्र देव ने किया नहर परियोजना का उद्घाटन
X

Swatantra Dev Singh  (photo; social media )

Kannauj News: उत्तर प्रदेश सरकार में कई योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के लिए राज्य मंत्री जिले का भ्रमण कर रहे हैं।इस दौरान कन्नौज में जलालाबाद और तालग्राम विकास खंड जो डार्क जोन में हैं, इसके तहत नहर परियोजना का उद्घाटन करने के लिए जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री असीम अरुण भी पहुंचे हैं।मीडिया से बातचीत में कहा है इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई में लाभ मिलेगा।

प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री एवं पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया है कि विकास खंड तालग्राम और जलालाबाद डार्क जोन क्षेत्र में सिंचाई के लिए नहीं व्यवस्था नहीं थी।20 क्यूसेक यशोदा लिफ्ट कैनल काली नदी पर निर्मित थी।जो क्षेत्र में सिंचाई के लिए जल की पूर्ति नहीं कर पा रही थी।दोनों विकासखंड में डार्क जोन क्षेत्र होने के कारण जल स्तर भी बहुत नीचे है।आज इस समस्या का निदान हुआ हैं। इस दौरान तीन हजार आठ सौ हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी।51 ग्राम पंचायत को इसका लाभ मिलेगा।इस परियोजना में मुख्यमंत्री द्वारा जनपदों में की गई घोषणा से आच्छादित है जिसे 2 मार्च 2015 को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा घोषणा की गई थी।इसके बाद भी कार्य शून्य रहा।जब योगी सरकार आई तो उसके बाद काम में तेजी आई।

योगी सरकार में कानून

यादव बनाम ब्राह्मण को लेकर स्वतंत्र देव ने कहा है कि योगी सरकार में कानून जाति देखकर नहीं बल्कि अपराध देख कर कार्यवाही की जाती हैं। जो लोग दोषी है उनके खिलाफ कार्यवाही हुई हैं।सपा ने जब जब सरकार बनाई है आप 2017 के पहले देख ले न तो लाइट थी,गुंडा गर्दी ,लूट घसोट और भ्रष्टाचार चरम पर था।

1 / 9
Your Score0/ 9
Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story