Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में भाजपा करेगी 10 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन

Kanpur Dehat News: इस अवसर पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर सिंह भदोरिया, विधायक पूनम संखवार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Manoj Singh
Published on: 6 Aug 2025 4:57 PM IST
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में भाजपा करेगी 10 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन
X

कानपुर देहात में भाजपा करेगी 10 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी   (photo: social media )

Kanpur Dehat News: जिला अध्यक्ष रेणुका सचान की अध्यक्षता में हुई बैठक में हर घर तिरंगा अभियान और यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। 14 अगस्त को जिला कार्यालय माती में रेणुका सचान की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर बुधवार को एक बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर सिंह भदोरिया, विधायक पूनम संखवार मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 13 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अभियान को भव्य रूप देना चाहिए।

स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों की साफ-सफाई

उन्होंने यह भी कहा कि इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के स्मरण में मौन जुलूस आयोजित होगा। वहीं, 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा और शाम 5 बजे तक सम्मानपूर्वक उतारा जाएगा।

बैठक में हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु प्रत्येक मंडल के लिए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। मुख्य अतिथि सुनील साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व, सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश आज गौरवान्वित है। जिस प्रकार से हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है, दुश्मन देश भारत के वीर जवानों का पराक्रम हमेशा याद रखेगा। मोदी जी के नेतृत्व में देश समृद्धशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित कर इस विजय उल्लास में शामिल होना चाहिए।

युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा में अहम भूमिका निभाकर, अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा सभी को साथ लेकर घरों पर तिरंगा लहराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक पूनम संखवार, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन पांडे, सौरभ मिश्रा, बबलू शुक्ला, बृजेंद्र सिंह, परवेश कटियार, केपी सिंह, कल्पना सक्सेना, सत्यम सिंह चौहान, अतुल चंदेल, विनय प्रताप सिंह, विशंभर सोनकर, शिवपाल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, शिव विलास मिश्रा आदि रहे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Manoj Singh
ABOUT THE AUTHOR

Manoj Singh

Next Story