Kanpur News: कानपुर में आज बिजली कटौती, कई इलाकों में रहेगा शटडाउन

Kanpur News: कर्रही उपकेंद्र पर जरौली फेस वन और ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, कर्रही मेन रोड इलाके में भी इसी समय बिजली बंद रहेगी।

Tanya Verma
Published on: 28 July 2025 10:56 AM IST
Kanpur News: कानपुर में आज बिजली कटौती, कई इलाकों में रहेगा शटडाउन
X

Kanpur News: कानपुर में सोमवार को बिजली विभाग के केस्को द्वारा बिजली से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए एक दर्जन उपकेंद्रों पर बिजली का शटडाउन रहेगा। केस्को पोल लगाने और केबल डालने का कार्य करेगी। विद्युत कॉलोनी उपकेंद्र पर बर्रा-2 क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। कर्रही उपकेंद्र पर जरौली फेस वन और ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, कर्रही मेन रोड इलाके में भी इसी समय बिजली बंद रहेगी।

बाबूपुरवा उपकेंद्र के आनंदपुरी इलाके में सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक शटडाउन रहेगा। जीआईसी उपकेंद्र पर बकरमंडी, बर्फ खाना, बम पुलिस, लकड़मंडी, सीसामऊ बजरिया और चुन्नीगंज क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।बीएस पार्क उपकेंद्र के खलासी लाइन और ग्वालटोली इलाके में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन होगा। बारा सिरोही उपकेंद्र पर गौतम बिहार लक्ष्मी हॉस्पिटल के आसपास सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

गंगा बैराज उपकेंद्र के आजाद नगर क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। गुजैनी उपकेंद्र के वैष्णवी विहार इलाके में सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक शटडाउन रहेगा।पराग डेयरी उपकेंद्र के यू ब्लॉक और मोहन चौराहा इलाके में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मछरिया उपकेंद्र के सैनिक चौराहा और गंगापुर इलाके में भी इसी समय शटडाउन रहेगा।नवीन नगर उपकेंद्र के स्वराज इंडिया इलाके में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। रतनपुर उपकेंद्र के रतनपुर इलाके में भी सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली का शटडाउन रहेगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Tanya Verma
ABOUT THE AUTHOR

Tanya Verma

Next Story