Kanpur News: मेंटेनेंस के कारण बुधवार को कानपुर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

Kanpur News: गूबा गार्डन में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। वहीं, जरौली फेस-1 और ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Tanya Verma
Published on: 23 July 2025 9:57 AM IST
Kanpur News: मेंटेनेंस के कारण बुधवार को कानपुर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित
X

Kanpur News

Kanpur News: केस्को द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।केस्को के अनुसार, संजय गांधी नगर, हनुमंत विहार और पुरानी बस्ती हंसपुरम में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।गूबा गार्डन में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। वहीं, जरौली फेस-1 और ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा, लोहिया कॉलोनी, नवाबगंज, रैना मार्केट, कमला रिट्रीट, तिलक नगर और 150 फीट रोड क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसी समय गज्जूपुरवा, सराय बाजार, तेल मिल, चुग्गी, मोतीनगर और बनिया बाजार में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।बजारिया चौक, चुन्नीगंज और कर्नलगंज में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। वहीं, गौतम विहार और न्यू बारासिरोही में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

वैष्णवी विहार, रविदासपुरम, हर्ष नगर, 80 फीट रोड, भैरव घाट पंपिंग, राजीव पेट्रोल पंप, सुशीला अस्पताल, वाटर पार्क और सकरापुर क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं रहेगी।केस्को ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोग करें और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

1 / 8
Your Score0/ 8
Tanya Verma
ABOUT THE AUTHOR

Tanya Verma

Next Story