Lakhimpur Kheri News: विश्व हाथी दिवस पर दुधवा पार्क के हाथियों ने उड़ाई दावत

Lakhimpur Kheri News: दुधवा टाइगर रिजर्व के डीडी जगदीश आर ने बताया कि मंगलवार को विश्व हाथी दिवस पर दक्षिण सोनारीपुर रेंज के हाथीखाने में हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया।

Sharad Awasthi
Published on: 12 Aug 2025 6:47 PM IST
Lakhimpur Kheri News: विश्व हाथी दिवस पर दुधवा पार्क के हाथियों ने उड़ाई दावत
X

विश्व हाथी दिवस पर दुधवा पार्क के हाथियों ने उड़ाई दावत  (photo: social media )

Lakhimpur Kheri News: विश्व हाथी दिवस पर दुधवा टाइगर रिजर्व के हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उनकी दावत का आयोजन किया गया। जिसमें हाथियों ने जमकर दावत उड़ाई और अपने पसंदीदा भोजनों का आनंद लिया। पार्क अधिकारियों ने बताया कि 14 अगस्त से अधिकारियों व कर्मचारियों की स्वास्थ्य का परीक्षण करने के लिए कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।

दुधवा टाइगर रिजर्व के डीडी जगदीश आर ने बताया कि मंगलवार को विश्व हाथी दिवस पर दक्षिण सोनारीपुर रेंज के हाथीखाने में हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। पार्क के चिकित्सक डाॅ मोहम्मद तलहा ने हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उसके बाद महावतों को जानकारियां दीं। यहां डीडी जगदीश आर, वार्डेन महावीर सिंह, रेंजर सुरेंद्र कुमार के साथ ही अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने हाथियों की दावत में उनको व्यंजन खिलाए। हाथियों के फेवरेट गुड़, गन्ना, चन्ना, लौकी, कद्दू, कटहल आदि व्यंजनों को उनके सामने परोसा गया। जिसपर हाथियों ने जमकर दावत का लुत्फ उठाया। डीडी ने बताया कि 14 अगस्त को सीएचसी अधीक्षक डाॅ भरत सिंह व उनकी टीम की तरफ से अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। पार्क की तरफ से कई रेंजों में जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

1 / 9
Your Score0/ 9
Sharad Awasthi
ABOUT THE AUTHOR

Sharad Awasthi

Next Story