Lucknow News: 73 साल के पीजी संचालक ने छात्रा से किया रेप का प्रयास! गर्दन पर गलत तरीके से छुआ, पुलिस ने दर्ज की FIR

Lucknow News: घटना कैसरबाग थाना क्षेत्र की है। 73 वर्षीय निर्मल जगदयानी लीला होटल के पीछे स्थित अपने घर में ही सालों से गर्ल्स पीजी चलाते हैं।

Hemendra Tripathi
Published on: 3 Jun 2025 11:00 PM IST
Lucknow News: 73 साल के पीजी संचालक ने छात्रा से किया रेप का प्रयास! गर्दन पर गलत तरीके से छुआ, पुलिस ने दर्ज की FIR
X

लखनऊ में 73 साल के पीजी संचालक ने छात्रा से किया रेप का प्रयास   (Photo: Newstrack.com)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को छेड़छाड़ व रेप के प्रयास से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया, जहां पीजी संचालक ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। घटना का विरोध करने पर आरोपी पीजी संचालक मौके से फरार हो गया। मामले में पीड़ित छात्रा की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में ही गर्ल्स पीजी चलाता है आरोपी, रहती है 9 छात्राएं

ये पूरी घटना कैसरबाग थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, इलाके के रहने वाले 73 वर्षीय निर्मल जगदयानी लीला होटल के पीछे स्थित अपने घर में ही सालों से गर्ल्स पीजी चलाते हैं। इस पीजी में मौजूदा समय में 9 छात्राएं रहती हैं, जो अलग अलग परीक्षाओं की तैयारी करती हैं। घटना मंगकवार की है, जब छात्रा की रूममेट अपना चश्मा लेने के लिए बाहर जाने वाली थी। पीड़ित छात्रा की तबियत खराब थी तो वह रूम पर ही रुकी थी। पीजी से निकलते वक्त छात्रा की रूममेट ने पीजी संचालक से उसका ध्यान रखने को कहा और वहां से चली गयी।

छात्रा के कमरे में पहुंचकर पीजी संचालक ने की छेड़छाड़, गालत तरीके से छुआ

बताया जाता है कि छात्रा की रूममेट के जाने के बाद 73 वर्षीय पीजी संचालक छात्रा के कमरे में पहुंचा और छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने असहज महसूस करके थोड़ी दूरी बनाई तो आरोपी पीजी संचालक ने छात्रा के गले पर गलत तरीके से छुआ और अश्लील हरकत शुरू कर दी। छात्रा ने जैसे ही विरोध करते ही चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी पीजी संचालक मौके से फरार हो गया। इस मामले पर कैसरबाग थाने के इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story