Lucknow News: ऐशबाग के स्टेशन यार्ड में पटरी से उतरा कृषक एक्सप्रेस का इंजन, छपरा-मथुरा ट्रेन का आवागमन हुआ प्रभावित

Lucknow News: NER प्रवक्ता महेश ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर ऐशबाग के स्टेशन यार्ड में शंटिंग के दौरान कृषक एक्सप्रेस का इंजन उतर गया था। इंजन पटरी से उतरने से छपरा-मथुरा ट्रेन का आवागमन प्रभावित हुआ है।

Hemendra Tripathi
Published on: 28 May 2025 5:22 PM IST
Lucknow News: ऐशबाग के स्टेशन यार्ड में पटरी से उतरा कृषक एक्सप्रेस का इंजन,  छपरा-मथुरा ट्रेन का आवागमन हुआ प्रभावित
X

ऐशबाग के स्टेशन यार्ड में पटरी से उतरा कृषक एक्सप्रेस का इंजन   (photo: Newstrack.com)

Lucknow News: लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन के यार्ड में बुधवार दोपहर एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पटरी से उतार गया। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेलवे के आला अफसर मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि इंजन शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर किसी भी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और न ही इस घटना से कोई रेलकर्मी या अन्य कोई हताहत हुआ है।

पटरी से उतरा कृषक एक्सप्रेस का इंजन, छपरा -मथुरा ट्रेन हुई प्रभावित

NER प्रवक्ता महेश ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर ऐशबाग के स्टेशन यार्ड में शंटिंग के दौरान कृषक एक्सप्रेस का इंजन उतर गया था। इंजन पटरी से उतरने से छपरा-मथुरा ट्रेन का आवागमन प्रभावित हुआ है। इस ट्रेन को गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब दो बजे से रोका गया है, जिससे यात्रियों को थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अनाउंसमेंट के जरिये सभी यात्रियों को सूचित करके उन्हें धैर्य रखने को कहा गया है।

OHE का टूटा तार, मरम्मत का कार्य जारी

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इंजन पटरी से उतरने के कारण ओएचई तार भी टूट गया है, जिसके मरम्मत का काम कर्मचारियों की मदद से चल रहा है। मौके पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। NER के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शंटिंग इंजन का काम डिज़ाइन किए गए विशेष रेलवे इंजन का उपयोग करके किसी स्टेशन पर या उसके आसपास किसी रेलगाड़ी या उसके डिब्बे को किसी अन्य ट्रैक पर ले जाना होता है। इसी कार्य को किए जाने के दौरान ट्रैक से इंजन उतर गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार का बड़ा नुकसान हुआ है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story