प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी के बाद लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भारी झड़प हुई।

Hemendra Tomar
Published on: 30 Aug 2025 3:37 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News (PHOTO: Newstrack)

Lucknow News: बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द व आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लखनऊ में शनिवार को VVIP गेस्ट हाउस के बाहर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।


मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच करते हुए आगे बढ़े, जिसके बाद बीच रास्ते में ही लखनऊ पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भारी झड़प हुई।

बैरिकेटिंग पर चढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की ओर से राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास के बाहर लगाई गई बैरिकेटिंग को पार करने का प्रयास किया। लेकिन भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी झड़प भी हुई। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने महिला कार्यकर्ता को पुलिस वाहन में बैठा कर अस्पताल पहुंचाया।


काफी मशक्कत के बाद पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने में सफल रही, जिसके बाद सभी कार्यकर्ता अपना प्रदर्शन शांत करके पीछे की ओर वापस लौट गए।

प्रदर्शन में जमकर हुई राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी


प्रदर्शन में शामिल महिला व युवा कार्यकर्ताओं में कांग्रेस पार्टी के अलावा राहुल गांधी व सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद राहुल गांधी मुर्दाबाद के भी जमकर नारे लगाए गए। प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के लखनऊ महामंत्री अमित त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी बेहद शर्मनाक है कांग्रेस पार्टी का इससे चाल चरित्र सामने आता है। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से माफी नहीं मांगेंगे, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Hemendra Tomar
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tomar

Next Story