Mainpuri News: सांसद डिंपल यादव पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में समाजवादी महिला सभा का उग्र प्रदर्शन, एफआईआर की मांग

Mainpuri News: यह प्रदर्शन मैनपुरी की लोकप्रिय सांसद एवं समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता डिंपल यादव के विरुद्ध मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।

Ashraf Ansari
Published on: 29 July 2025 4:08 PM IST
X

Mainpuri News: समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार, पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी महिला सभा की जिला और महानगर इकाइयों की सैकड़ों पदाधिकारियों और महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन मैनपुरी की लोकप्रिय सांसद एवं समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता डिंपल यादव के विरुद्ध मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।

महिलाओं ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसमें तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की गई।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विशेष रूप से शशि यादव (जिला अध्यक्ष, समाजवादी महिला सभा), संगीता पटेल (महानगर अध्यक्ष महिला सभा), यशोदा पटेल, सपना कुशवाहा, आरती कुशवाहा सहित अन्य कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा:

"यह केवल डिंपल यादव पर हमला नहीं, बल्कि हर उस महिला पर आक्रमण है जो अपने आत्मसम्मान के साथ जीना चाहती है। समाजवादी महिला सभा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हमारी स्पष्ट और मजबूत मांग है।"

ज्ञात हो कि मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, जो सदैव महिला सशक्तिकरण, गरिमा और सम्मान की मुखर आवाज रही हैं, उनके खिलाफ मौलाना साजिद रशीदी ने एक सार्वजनिक मंच से अशोभनीय, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सांसद का अपमान है, बल्कि पूरे महिला वर्ग के आत्मसम्मान पर चोट है। यह भारतीय संविधान, विधि व्यवस्था और महिला सम्मान का सीधा उल्लंघन है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story