TRENDING TAGS :
Mathura News: मथुरा में समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने अनिरुद्धाचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Mathura News: बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, मथुरा ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
Mathura News: समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, मथुरा ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने अनिरुद्धाचार्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीग गेट स्थित अंबेडकर पार्क से श्री सद्भावना पुलिस चौकी तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के नाम एक ज्ञापन चौकी प्रभारी रिंकेश कुमार शर्मा को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की कि अनिरुद्धाचार्य सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी मांगें और दंड स्वरूप 5 करोड़ रुपये बालिका संरक्षण गृह को प्रदान करें। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो संगठन न्यायालय का रुख करेगा और उग्र आंदोलन शुरू करेगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "बहन-बेटियों के सम्मान में समाजवादी मैदान में", "अनिरुद्धाचार्य मुर्दाबाद", और "अनिरुद्धाचार्य को गिरफ्तार करो" जैसे नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया।इस प्रदर्शन में रमेश सैनी (महानगर अध्यक्ष), देवेंद्र निषाद (समाजवादी पार्टी महानगर उपाध्यक्ष), डॉ. राजेंद्र प्रसाद लोधी (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), राजेश कुमार, मुकेश सैनी (पूर्व पार्षद), सुभाष बघेल, ओमप्रकाश सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

