EXCLUSIVE: लखनऊ की सड़कों पर स्टंटबाजों की 'मौत की रेस ', Newstrack के कैमरे में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली LIVE तस्वीरें!

Lucknow News: लखनऊ की सड़कों पर आधी रात को स्टंटबाजों की 'मौत की रेस'! बिना हेलमेट, बेकाबू रफ्तार और ज़िंदगी से खिलवाड़ करता वीडियो EXCLUSIVE न्यूज़ ट्रैक के कैमरे में कैद, पुलिस की नाकामी भी हुई उजागर।

Ashutosh Tripathi
Published on: 14 July 2025 2:39 PM IST (Updated on: 14 July 2025 4:00 PM IST)
EXCLUSIVE: लखनऊ की सड़कों पर स्टंटबाजों की मौत की रेस , Newstrack के कैमरे में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली LIVE तस्वीरें!
X

Lucknow News: राजधानी की सड़कों पर रविवार देर रात जो नजारा देखने को मिला, वह हैरान और डरा देने वाला था। लखनऊ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के नीचे दो दर्जन से ज्यादा बाइक सवार युवक बगैर हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और बेकाबू रफ्तार के साथ स्टंट करते नजर आए। यह पूरा मामला न्यूज़ ट्रैक के कैमरे में EXCLUSIVE कैद हो गया, जिससे पुलिस के तमाम दावों की सच्चाई भी उजागर हो गई।

LIVE हादसा: स्टंट के दौरान फिसली बाइक, युवक घिसटते हुए गिरे

करीब 12:15 बजे रात को जब ये स्टंटबाज सड़क पर 'शो' कर रहे थे, तभी एक बाइक अचानक असंतुलित हो गई और सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसके पीछे से आ रही बाइकें भी धीरे धीरे एक दूसरे से टकराती गईं और जिससे सभी स्टंट करने वाले बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। वीडियो में साफ तौर पर इस हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

मेट्रो स्टेशन और पुलिस चौकियों के बीच बेखौफ स्टंट

हैरानी की बात यह है कि जिस लखनऊ विश्व विद्यसले मेट्रो स्टेशन के नीचे यह पूरी घटना घटी, वहां से कुछ ही दूरी आसपास तीन से ज्यादा पुलिस चौकियां हैं। इसके बावजूद घटना के दौरान न कोई गश्त करती पुलिस दिखी और न ही कोई चेकिंग होती नजर आई। इससे यह साफ हो गया कि लखनऊ पुलिस के 'रात में चेकिंग और पेट्रोलिंग' के दावे सिर्फ कागज़ों तक सीमित हैं।

न्यूज़ ट्रैक के EXCLUSIVE वीडियो से उठे सवाल

EXCLUSIVE वीडियो में न सिर्फ स्टंट करते युवक बल्कि उनकी तेज रफ्तार बाइक, गिरने के बाद का पूरा दृश्य और घटनास्थल की सूनसान हालत भी साफ नजर आती है। Newstrack के सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है। सवाल ये है कि क्या राजधानी की सड़कों पर अब स्टंटबाजी का 'फुल शो' खुलेआम चलेगा और पुलिस मूकदर्शक बनी रहेगी?

1 / 6
Your Score0/ 6
Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story