Lucknow News: मोबाइल चलाते देख भड़का सौतेला पिता... कर दी बेटी की हत्या! मां ने पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी, लखनऊ पुलिस खोला बड़ा राज

Lucknow News: लखनऊ में बीते सोमवार देर रात महानगर थाना क्षेत्र के विज्ञानपुरी कॉलोनी में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था।

Hemendra Tripathi
Published on: 24 Jun 2025 12:18 PM IST
Lucknow News: मोबाइल चलाते देख भड़का सौतेला पिता... कर दी बेटी की हत्या! मां ने पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी, लखनऊ पुलिस खोला बड़ा राज
X

Lucknow Crime News

Lucknow Today News: राजधानी लखनऊ में बीते सोमवार देर रात महानगर थाना क्षेत्र के विज्ञानपुरी कॉलोनी में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद लखनऊ पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता विकास चंद्र पांडे को गिरफ्तार कर लिया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका सिमरन और आरोपी सौतेले पिता विकास चंद्र पांडेय के बीच आए दिन विवाद होता था। सोमवार को घटना से पहले मृतका सिमरन को फोन चलाता देख सौतेला पिता भड़क गया और किसी से चैटिंग करने की बात कहते हुए गुस्से में किचन में गया और चाकू लाकर बेटी सिमरन पर ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी।

अक्सर दोनों में होती थी नोंकझोंक, फोन चलाने की बात पर मिल गया हत्या करने का मौका

बताया जाता है कि आरोपी विकास चंद्र पांडे मृतका की मां का दूसरा पति है। साल 2014 में पति की मौत के बाद मृतका की मां ने दूसरी शादी विकास पांडे से कर ली और तब से विकास सिमरन व उसकी मां के साथ एक ही घर में रहने लगा। मां की दूसरी शादी से सिमरन नाराज रहती थी और उसे ये शादी पसंद नहीं थी, जिसके चलते मृतका के सौतेले पिता विकास पांडे और मृतका सिमरन के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर नोंकझोंक होती रहती थी। बताया जाता है कि बीते रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था लेकिन सिमरन की मां ने बीच बचाव कर समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं, सोमवार को सिमरन अपना फोन चला रही थी। इसी बीच आरोपी सौतेले पिता विकास चंद्र पांडे को मौका मिल गया और उसने कहा कि तुम किस लड़के से बात कर रही हो? इतना कहते हुए विकास किचन से चाकू लेकर आया और सिमरन पर ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिया।

बेटी को बचाने आई मां भी चाकू के वार से हुई घायल

सिमरन की मां रेखा ने बताया कि उसकी बेटी अपने मोबाइल में फ़ोटो देख रही थी लेकिन विकास को लगा कि वह किसी लड़के से चैटिंग कर रही है। जिसके बाद विकास किचन से चाकू लाया और बेटी सिमरन को मेरी आंखों के सामने मारने लगा। मां ने बताया कि इस हमले के बीच वह अपनी बेटी सिमरन को बचाने लगी तो विकास ने मुझपर भी हमला कर दिया। बीच बचाव में मेरी हथेली में भी चाकू लग गया, जिससे मैं घायल हो गयी। मां ने बताया कि बेटी सिमरन को आने सौतेले पिता विकास चंद्र पांडे का इस घर में साथ रहना पसंद नहीं था। वह अक्सर कहती थी कि यह मेरे पापा का घर है। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच काफी नोकझोंक होती रहती थी।

बेटी से भी चिढ़ता था सौतेला पिता, गंभीर आरोप लगाकर घर से बाहर करने का बनाता था दबाव

मृतका सिमरन की मां ने कहा कि साल 2014 में सिमरन के पिता यानी पहले पति की मौत के बाद उन्होंने साल 2020 में दूसरी शादी विकास चंद्र पांडे से कर ली, जिसके बाद विकास भी इसी घर में शिफ्ट को गया। विकास यानी सौतेले पिता का साथ रहना बेटी सिमरन को कतई पसंद नहीं था, जिसके चलते वह दूसरी शादी के एकदम खिलाफ थी। बताया जाता है कि इसी बात से सौतेला पिता विकास भी बेटी सिमरन से चिढ़ता था। वह बेटी के हर काम में टोका-टाकी करने के साथ ही अपनी पत्नी यानी सिमरन की मां से सिमरन को घर से भगाने का दबाव बनाता और उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए चालचलन ठीक न होने की बात कहकर गंभीर आरोप लगाता।

1 / 3
Your Score0/ 3
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story