Lucknow News: बीजेपी नेता बब्बन सिंह के अश्लील वीडियो पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर बोले- 'मैंने की शिकायत... बलिया पुलिस ने एक्शन लेने से किया इनकार'

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा सीट से बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बब्बन सिंह रघुवंशी की ऐसी ही एक हरकत इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Hemendra Tripathi
Published on: 26 May 2025 1:07 PM IST (Updated on: 26 May 2025 1:10 PM IST)
Lucknow News: बीजेपी नेता बब्बन सिंह के अश्लील वीडियो पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर बोले- मैंने की शिकायत... बलिया पुलिस ने एक्शन लेने से किया इनकार
X

Lucknow News

Lucknow News: सोशल मीडिया के इस दौर में जहां आम लोगों की हर हरकत तेजी के साथ वायरल हो जाती है, वहीं राजनेताओं की भी हर छोटी बड़ी हरकत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा सीट से बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बब्बन सिंह रघुवंशी की ऐसी ही एक हरकत इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बब्बन सिंह का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, मानो उत्तर प्रदेश की सियासी हलचलें तेज हो गईं। इन्हीं हलचलों के बीच अब आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी अपना दाव खेलना शुरू कर दिया है। अमिताभ ठाकुर का आरोप है कि बब्बन सिंह के मामले को लेकर उन्होंने एक शिकायत की थी, जिसके जवाब में बलिया पुलिस ने मामला बिहार का होने की बात कहकर कार्रवाई से सीधे इनकार कर दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद हो रहे आरोप प्रत्यारोप को बताया आपराधिक कृत्य

पूर्व IPS व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि सामने आए वीडियो में सार्वजनिक स्थान पर की गई हरकत बेहद घिनौनी है, जो कि अब बिहार राज्य में घटित हुआ बताई जा रही है लेकिन ये वीडियो यूपी के बलिया जिले की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि इस वीडियो पर आने के बाद जिस प्रकार से भाजपा नेता बब्बन सिंह ने भाजपा विधायक केतकी सिंह व उनके पति पर अपराधिक षडयंत्र करने का आरोप लगाया है और केतकी सिंह ने इन्हें भ्रामक बताया है। ये निश्चित रूप से गंभीर आपराधिक कृत्य हैं।

बलिया पुलिस ने बिहार की घटना बताकर कार्रवाई करने से किया इनकार

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर का कहना है कि मामले में बलिया पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन बलिया पुलिस ने अपनी जांच के बाद कहा कि ये घटना बलिया की न होकर बिहार की है, जिसके चलते इस मामले में कार्रवाई बिहार से ही होगी। ये कहकर बलिया पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। बलिया पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बब्बन सिंह रघुवंशी के बयान के अनुसार वे 30 दिन पहले दुर्गपुर के प्रधान राजेश सिंह की बारात में बिहार गए थे। इस बारात में एक महिला के साथ अश्लीलता के संबंध में यह वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया और वायरल किया गया। इस संबंध में बब्बन सिंह रघुवंशी और महिला द्वारा कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।

अमिताभ ठाकुर ने जांच में भाजपा नेताओं को बचाने का लगाया आरोप

बलिया पुलिस का जवाब आने के बाद आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस जांच रिपोर्ट में भाजपा नेताओं को बचाने की बात कहते हुए मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पट वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी की गोद में बैठी हुई है, इस दौरान वे उसे गलत तरीके से छूते हैं और चूमते भी हैं। वहां मौजूद लोग उन्हें देख भी रहे होते हैं। बता दें कि भाजपा नेता बब्बन सिंह अपने क्षेत्र के संपन्न आदमी हैं और वह रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन भी हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story