Lucknow News: प्रतिभाओं के सम्मान से आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा : सूर्य प्रताप शाही

Lucknow News: एजुकेशनल एवं वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर के सभागार में सेवा शिखर और सेवा गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Newstrack Network
Published on: 8 Jun 2025 3:07 PM IST
Lucknow News:  प्रतिभाओं के सम्मान से आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा : सूर्य प्रताप शाही
X

 Lucknow News

Lucknow News: खुशी फॉउण्डेशन और दिशा एजुकेशनल एवं वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर के सभागार में सेवा शिखर और सेवा गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मॉस कम्युनिकेशन के पूर्व महानिदेशक प्रो.(डॉ.) संजय द्विवेदी ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत और विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी व लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी सिंह ‘बज्जू’ और बौद्ध संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश सिंह उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के आयोजन में पीएसआई इंडिया ने अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सराहनीय सेवाओं के लिए पात्र लोगों का चयन और उनका सम्मान करना एक दुरूह कार्य है लेकिन खुशी फॉउण्डेशन ने इस दिशा में जो कार्य किया है वह वाकई काबिले तारीफ़ है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और पीएसआई इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश शर्मा ने भी सम्मान समारोह के आयोजन के लिए खुशी फॉउण्डेशन व दिशा एजुकेशनल सोसायटी के कार्यों को सराहा और कहा कि सम्मान प्राप्त करने से व्यक्तियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के समारोह के आयोजन की शुरुआत करना और उसका हर साल सफलता पूर्वक निर्वहन करना बहुत कठिन काम है किन्तु आयोजक इस कसौटी पर सौ फीसदी खरे उतरे हैं। भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों के लिए दोनों संस्थाओं को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर देश के विभिन्न प्रान्तों में स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता सहित विकास के विभिन्न मुद्दों पर कार्य कर रही संस्था पीएसआई इंडिया की डॉ. संगीता ने संस्था के कार्यों के बारे में विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया। धन्यवाद ज्ञापन दिशा एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष प्रभात पांडेय ने किया।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए संयोगिता सिंह चौहान और नीलम पाण्डेय को, पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए दूरदर्शन के उप निदेशक व कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भारत सिंह और बंसल टीवी के स्टेट हेड दिलीप सिंह को सेवा शिखर सम्मान से नवाजा गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए डॉ. संदीप साहू, डॉ. गौरव पाण्डेय और डॉ. मंजू शुक्ल व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (आयुष) के लिए डॉ. संजय कुमार सिंह व डॉ. पी. के. शुक्ला को सेवा शिखर सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए अवध गर्ल्स डिग्री कालेज की प्राचार्य प्रो. बीना राय और गाजियाबाद के निस्कार्ट मीडिया कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दुबे तिवारी को सेवा शिखर सम्मान से नवाजा गया।

समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, देव दत्त सिंह और सुनील दुबे तथा कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. बिष्नु प्रताप सिंह, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृतिका त्रिपाठी, व्यवसाय के क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए राहुल राजन और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पॉल स्टेनली शेपर्ड को सेवा शिखर सम्मान से नवाजा गया।

खुशी फॉउण्डेशन और दिशा एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए डॉ. इंदु लता व मीना सिंह, व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मनीष कुमार पाण्डेय व आर. चौधरी को सेवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया गया। इसी तरह से समाज सेवा के क्षेत्र में समुदाय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए पीएसआई इण्डिया के प्रवीन कान्त दीक्षित और कविता रानी तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजेन्द्र कात्यायन को सेवा गौरव सम्मान से नवाजा गया।

इस मौके पर पीहू द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना को सभी ने खुलकर सराहा और गार्गी द्विवेदी के समूह द्वारा प्रस्तुत नृत्य की भी सभी ने खुलकर तारीफ़ की। वहीं दीपा अवस्थी और अनुभव श्रीवास्तव की प्रस्तुति को भी दर्शकों द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, खुशी फाउंडेशन एवं मैक्स अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा चिकित्सीय परामर्श दिया गया। अग्रणी होम्योपैथिक दवा कंपनी एसबीएल द्वारा होम्योपैथिक दवा किट का भी वितरण किया गया।

1 / 7
Your Score0/ 7
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story