Lucknow News: 13 सालों से 3 हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुकें हैं लखनऊ के अदित्य तिवारी, पर्यावरण दिवस पर दिया यह संदेश

Lucknow News: सांपों को देखकर हर कोई दूर भागने लगता है। वहीं कुछ लोग देखते ही जान से मारने की कोशिश करने लगते हैं। लेकिन राजधानी के रहने वाले पर्यावरणम सोसायटी के फाउंडर अदित्य तिवारी ने 13 सालों में तीन हजार से अधिक जहरीलें सांपों को सुरक्षित पकड़ कर नई जिंदगी दी है।

Sumit Yadav
Published on: 5 Jun 2025 5:34 PM IST (Updated on: 5 Jun 2025 5:38 PM IST)
world envioronment day
X

world envioronment day 

Lucknow News: सांपों को देखकर हर कोई दूर भागने लगता है। वहीं कुछ लोग देखते ही जान से मारने की कोशिश करने लगते हैं। लेकिन राजधानी के रहने वाले पर्यावरणम सोसायटी के फाउंडर अदित्य तिवारी ने 13 सालों में तीन हजार से अधिक जहरीलें सांपों को सुरक्षित पकड़ कर नई जिंदगी दी है। अदित्य तिवारी ने बताया कि इस सोसायटी की शुरूआत एक लोगों से हुई थी लेकिन, समय के साथ ही आज 40 से अधिक लोग जुड़ गए हैं। पर्यावारण दिवस के अवसर पर लखनऊ मैट्रो के पास लोगों को पर्यावारण को सुरक्षित रखने के लिए जानकारी दी गई। वहीं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों जागरूक भी किया गया।

सांप का रेस्क्यू करना पहली प्राथमिकता

अदित्य तिवारी बताते है कि 13 सालों से एक फोन आने पर ही स्नेक का रेस्क्यू करने के लिए जाता हूं। अगर कोई भी व्यक्ति आधी रात को कॉल करता है तो टीम के साथ पहुंचकर सांप का रेस्क्यू करके सुरक्षित जंगल में छोड़ने का काम किया जाता है। पर्यावरणम सोसायटी बनाने का एक ही उद्देश्य रहा है कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जगरूक करना और जिव जंतुओं की सुरक्षा करना।

पक्षियों के लिए बांटे पॉट

पर्यावरण के अवसर पर सोसयटी के सदस्यों ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के पास हर घर दाना—पानी अभियान के तहत पक्षियों को पानी देने के लिए राहगीरों को मिटृी के पॉट ​का वितरण किया गया। इसके अलावा पक्षियों खाने के लिए भोजन का पैकेट भी दिया गया। अदित्य तिवारी बताते है कि इस अभियान के तहत राजधानी ही नहीं बल्कि कई अन्य जिलों में टीम के सदस्यों ने लोगों को जागरूक किया है।

लोगों को देते हैं ट्रेनिंग

अदित्य तिवारी बताते है कि सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए लोगों इसके बारे में ट्रेनिंग भी देता हूं। इसके अलावा पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक भी करने काम निरंतर जारी है। इन 13 सालों में स्कूल, कॉलेज और सरकारी विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिया।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sumit Yadav
ABOUT THE AUTHOR

Sumit Yadav

मेरा नाम सुमित यादव है और मैं प्रयागराज का रहने वाला हूँ। पत्रकारिता में आने से पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत फोटो पत्रकारिता से की थी। कैमरे के साथ काम करते-करते जब कलम भी थाम ली, तो लोगों की आवाज़ बन गया। साल 2014 में मैंने बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। इस दौरान मैंने राजस्थान पत्रिका (रायपुर), ईटीवी भारत (प्रयागराज), पत्रिका डिजिटल यूपी (प्रयागराज) और अमर उजाला (पंचकूला, चंडीगढ़) जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज़ट्रैक (लखनऊ) के साथ जुड़कर पत्रकारिता का काम कर रहा हूँ और लोगों की बातों को आवाज़ देने का काम लगातार कर रहा हूँ।

Next Story