Lucknow News: अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा— नफरत को मिली है खुली छूट और भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है

Lucknow News: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पदाधिकारियों और उनके नेताओं ने खुले आम कानून की धज्जियां उड़ाते हैं। इस सरकार में अश्लीलता की हद पार करते हुए वीडियो वायरल हुए है।

Newstrack Network
Published on: 4 Jun 2025 4:42 PM IST
Akhilesh Yadav
X

Akhilesh Yadav   (photo: social media ) 

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति का डंका पीटने वाली सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। वहीं हर आवाज को दबाने के लिए उनका उत्पीड़न पूरी ईमानदारी से कर रही है। इस सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ है और नफरत को खुली छूट मिली है। वहीं राज्य में भ्रष्ट्राचार फल-फूल रहा है। सत्ता के नशे में भाजपा मर्यादा के सभी मूल्य भुला चुकी है।

अश्लीलता की हद पार करते हुए वीडियो वायरल

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पदाधिकारियों और उनके नेताओं ने खुले आम कानून की धज्जियां उड़ाते हैं। इस सरकार में अश्लीलता की हद पार करते हुए वीडियो वायरल हुए है। भाजपा नेताओं की वीडियों क्लिप निहायत शर्मनाक है। हद इस तरह से पार हो गए हैं कि कोई बीजेपी नेता सेक्स रैकेज चलाता मिलता है तो कोई बिना किसी डर के दुष्कर्म में लिप्त मिल रहा है। इसके अलावा भूमाफिया खुलेआम गरीबों की जमीनों कोम कब्जा कर रहे हैं। इन नेताओं पर कानून का न तो भय है और न ही इनको कोई रोक लगा पा रहा है।

पर्दाफाश करने वालों पत्रकारों पर होती है कार्रवाई

उन्होंने कहा कि कहा कि पत्रकार अगर सरकारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करते हैं तो उनके खिलाफ झूठे केस लगाकर बुरी तरह उत्पीड़ित किया जाता है। हाल ही में ताजा मामला पीलीभीत में देखने को मिला है। जिले के पत्रकार ने निर्माण कार्य में घटिया ईंट लगाने की खबर छापी तो उसके खिलाफ ही रंगदारी वसूलने की झूठी रिपोर्ट लिखवा दी गई। उत्पीड़न से दुःखी होकर जब पत्रकार ने पत्नी के साथ कैमरे के सामने लाइव वीडियो में जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की, तब शासन-प्रशासन हरकत में आया। यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी कई पत्रकारों को इसी तरह परेशान किया गया है। वर्तमान में भ्रष्टाचार इसी हद तक बढ़ गया है कि लोगों को जहर खाना पड़ रहा है।

एक करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी फेल

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सरेआम अवैध कांड हो रहे हैं। इसके पीछे भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अमले की मिली भगत होती है। नदियों की छाती चीरकर रेत निकाली जा रही है। पहाड़ काटे जा रहे हैं। सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगती है। बांदा में जल जीवन मिशन के तहत एक करोड़ रूपए की लागत से बनी पानी की टंकी टेस्टिंग में ही फेल हो गई। इसी तरह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में टंकिया फट गई। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में यमुना नदी में अवैध खनन के चलते गड्ढे बन जाने से नहाने गई एक परिवार की 6 लड़कियां डूब गईं। खनन अब उद्योग नहीं भाजपा सरकार में लूट का धंधा बन गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता संरक्षित गुंडे अराजकता फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गाजीपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ एक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता के परिवार को धमकाया। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक को वर्तमान विधायक के पुत्र ने घर से उठवा लेने की धमकी दी। ये कौन से संस्कार हैं जो सामने आ रहे हैं। दरअसल यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है, जिसे भाजपा धर्म और राष्ट्रवाद के दावों के बीच छुपाती है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story