Lucknow News: लखनऊ में PASI भागीदारी अधिकार संवाद संकल्प कार्यक्रम: बाबू बच्चन और शैलेन्द्र यादव को मिली अहम जिम्मेदारियां

पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इण्डियन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावनीय शिवशरण प्रसाद ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की सच्ची लड़ाई लड़ रही है।

Virat Sharma
Published on: 26 May 2025 8:35 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow Today News: राजधानी में पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इण्डियन पार्टी का ऐतिहासिक भागीदारी अधिकार संवाद संकल्प कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी छोड़कर पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. आरके आदर्श मलिहाबाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ PASI पार्टी में शामिल हुए। उनकी पार्टी में जोरदार एंट्री के बाद उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय समन्वयक सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश की राजनीतिक दिशा को आमजन के पक्ष में मोड़ने और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से आए सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया।

जमीनी संघर्ष और सामाजिक न्याय की सच्ची लड़ाई है

पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इण्डियन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावनीय शिवशरण प्रसाद ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की सच्ची लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज जो जनता हाशिए पर है, वही कल सत्ता के केंद्र में होगी। उनके संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। तो वहीं PASI पार्टी में शामिल हुए डॉ. आरके आदर्श ने कहा कि मैंने PASI पार्टी को इसलिए चुना क्योंकि यह संगठन केवल नारा नहीं, बल्कि जमीनी संघर्ष और सामाजिक न्याय की सच्ची लड़ाई है।

समाज की पीड़ा क्या होती है: बाबू बच्चन

इस दौरान समाजसेवी शैलेन्द्र यादव ने कहा कि आज जनता ठगी जा रही है, उसे एक नया राजनीतिक विकल्प चाहिए और PASI पार्टी उस विकल्प की उम्मीद बन चुकी है। तो वहीं अभिनेता बाबू बच्चन ने मंच से कहा कि अब वक्त है कि हम अपने अधिकारों के लिए संगठित हों। एक कलाकार होने के नाते मैं जानता हूं कि समाज की पीड़ा क्या होती है, और PASI पार्टी उस पीड़ा की आवाज है।





गांव-गांव तक पहुंचाएंगे पार्टी की विचारधारा: उमेश कुमार वर्मा

लखनऊ मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा ने कहा कि हम गांव-गांव, गली-गली तक PASI पार्टी की विचारधारा पहुंचाएंगे और जनता को उसका हक दिलाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे न्याय, समानता और अधिकारों के संकल्प के साथ पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में पूर्ण निष्ठा और समर्पण से जुट जाएं।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया कार्यक्रम का महत्व

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित वरिष्ठ नेताओं में हंसराज रावत (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सुखराम रावत (राष्ट्रीय प्रभारी, सदस्यता अभियान), सुरेश चंद्र रावत (राष्ट्रीय समन्वयक), दीपक रावत (प्रदेश उपाध्यक्ष), उमेश कुमार वर्मा (लखनऊ मंडल अध्यक्ष), वेचे लाल भार्गव (मंडल महासचिव), राकेश रावत (जिला अध्यक्ष उन्नाव), बाबूलाल रावत (जिला अध्यक्ष बाराबंकी), ए. के. राजन (हरदोई), शमशाद हैदर (अल्पसंख्यक मोर्चा हरदोई), राजेश राज (सीतापुर), लेखराम पासी (लखीमपुर), अशोक रावत (पीलीभीत), विपुल भार्गव और रामपाल सहित कई जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Virat Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Virat Sharma

Virat Sharma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story