Lucknow News: नगर निगम मुख्यालय पर किसानों प्रदर्शन, बोले समस्याओं को नहीं सुनता प्रशासन, नाले में डूबकर मरे सुरेश के परिवार को मुआवजा की मांग

Lucknow News: प्रदर्शनकारी किसानों की सख्या बढ़ती जा रही है। किसानों का आक्रोश थमता नहीं दिख रहा है, उन्होंने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, वे बैठे रहेंगे।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 19 July 2025 3:51 PM IST
Lucknow News: नगर निगम मुख्यालय पर किसानों प्रदर्शन, बोले समस्याओं को नहीं सुनता प्रशासन, नाले में डूबकर मरे सुरेश के परिवार को मुआवजा की मांग
X

Kisan Protest  (photo: Newstrack.com)

Lucknow News: राजधानी के नगर निगम मुख्यालय पर शुक्रवार को किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के बैनर तले 300 से अधिक महिला और पुरुष प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर पहुंचे। जहां प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी किसानों की सख्या बढ़ती जा रही है। किसानों का आक्रोश थमता नहीं दिख रहा है, उन्होंने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, वे बैठे रहेंगे।

परिवार को मिले आर्थिक सहायता

इन प्रदर्शनकारी किसानों की प्रमुख मांग है कि लखनऊ नगर निगम की लापरवाही से जान गंवाने वाले ठाकुरगंज निवासी सुरेश कुमार के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। उसके साथ ही मृतक युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। किसानों का आरोप है कि प्रशासन केवल खानापूर्ति कर रहा है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। बता दे कि 11 जुलाई को ठाकुरगंज क्षेत्र के राधा ग्राम में खुला पड़ा नाला एक जानलेवा हादसे का कारण बन गया था।


नगर निगम ने मामले में की कार्रवाई

खुले नाले में गिरकर 40 वर्षीय सुरेश बह गया था। 28 घंटे की तलाश के बाद उनका शव एक किलोमीटर दूर मिला था। इस दर्दनाक घटना ने जनता को झकझोर दिया था और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इस हादसे के बाद नगर निगम ने जूनियर इंजीनियर (जेई) को निलंबित कर दिया था, सहायक अभियंता (एई) को नोटिस जारी किया गया था। वहीं सफाई कार्य से जुड़े ठेकेदार और क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। किसान संगठनों व स्थानीय लोगों का मानना है यह कार्रवाई नाकाफी है।


पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना लक्ष्य

इस प्रदर्शन को लेकर नगर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई है। किसान नेताओं ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन हर बार मामूली कार्रवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इस बार वे चुप नहीं बैठेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे। प्रदर्शन के चलते नगर निगम मुख्यालय के आसपास का इलाका प्रभावित है। आम जनता को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस बीच प्रशासन ने आंदोलनकारियों से बातचीत की कोशिशें शुरू कर दी हैं।



1 / 5
Your Score0/ 5
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story