Lucknow News: सौमित्र विहार योजना में 800 किसानों को एक महीने में मिलेंगे प्लॉट, आमजन के लिए जल्द बुकिंग

Lucknow News: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने 800 से अधिक किसानों को प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिनकी जमीन महत्वाकांक्षी लैंड पूलिंग नीति के तहत ली गई थी।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 24 July 2025 11:17 AM IST
Lucknow News: सौमित्र विहार योजना में 800 किसानों को एक महीने में मिलेंगे प्लॉट, आमजन के लिए जल्द बुकिंग
X

Saumitri Vihar Yojana Lucknow

Lucknow News: लखनऊ में न्यू जेल रोड स्थित सौमित्र विहार योजना के पहले चरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने 800 से अधिक किसानों को प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिनकी जमीन महत्वाकांक्षी लैंड पूलिंग नीति के तहत ली गई थी। उनको आगामी एक महीने के भीतर प्लॉट मिल जाएंगे। इसके बाद परिषद भूमि का पंजीकरण अपने नाम कराएगा, रेरा पंजीकरण कराएगा और फिर आम जनता के लिए योजना में भूखंडों की बुकिंग शुरू करेगा।

योजना में तीन गांवों की भूमि है शामिल

यह योजना लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के तीन गांवों मोहारी कला, सिठौली कला और सिठौली खुर्द की कुल 560 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है। परियोजना के पहले चरण में लगभग 260 एकड़ भूमि को विकसित किया जाना है। उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि अब तक 800 से अधिक किसानों ने लगभग 130 एकड़ भूमि योजना के लिए दी है। इन सभी किसानों को उनकी दी गई जमीन के बदले, विकसित भूमि का 25 प्रतिशत हिस्सा प्लॉट के रूप में वापस दिया जाएगा।किसानों को प्लॉट आवंटन की यह प्रक्रिया अगले एक महीने में पूरी होने की उम्मीद है।

लॉटरी सिस्टम से किसानों को पहले आवंटन

यह आवंटन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा पाएं। किसानों को प्लॉट मिलने के बाद, आवास विकास परिषद उनकी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराएगा। यह महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इसके बाद ही परिषद कानूनी रूप से भूमि का स्वामित्व हासिल कर पाएगा। रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी होते ही, सौमित्र विहार योजना का रेरा (रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण) में पंजीकरण कराया जाएगा। रेरा पंजीकरण से योजना में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। रेरा पंजीकरण के बाद आवास विकास प्लॉट की बुकिंग शुरू करेगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story