लखनऊ पुलिस ने वाहन चोरी गैंग का किया पर्दाफाश! 7 शातिर चोर गिरफ्तार, 20 बाइक व 1 स्कूटी हुईं बरामद

पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त सीतापुर जिले के रहने वाले हैं और लखनऊ में किराए के मकान में रहकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

Hemendra Tripathi
Published on: 8 Sept 2025 5:00 PM IST
Lucknow Crime News
X

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News: लखनऊ के अलग अलग स्थानों पर भीड़भाड़ वाले इलाकों से अक्सर पलक झपकते ही वाहन चोरी के मामले सामने आते हैं। बताया जाता है कि ऐसे मामले ठाकुरगंज और चौक इलाके में मेडिकल कॉलेज, घंटाघर व रूमी गेट से अधिक सामने आते हैं। इन चिन्हित स्थानों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों पर नकेल कसते हुए लखनऊ की ठाकुरगंज थाना पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 7 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि पुलिस की कार्रवाई में इन अपराधियों के कब्जे से 20 चोरी की मोटरसाइकिलें व 1 स्कूटी बरामद हुई हैं। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त सीतापुर जिले के रहने वाले हैं और लखनऊ में किराए के मकान में रहकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

मुखबिर की सूचना से खुला गैंग का राज

बताया जाता है कि ठाकुरगंज पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि वाहन चोरी गैंग के सदस्य चोरी की गाड़ियों को शिफ्ट करने के इरादे से बरी रोड जंगल के पास मौजूद हैं। मुखबिर की ओर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल एक प्लान तैयार किया और मौके पर दबिश दी, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई से 7 आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने वाहन चोरी की वारदातों को कबूल किया। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी चोरी के बाद बाइकों की नंबर प्लेट बदल देते थे ताकि पुलिस की ओर से की जा रही चेकिंग में पकड़े न जाएं।

गिरफ्तार 7 आरोपियों से 21 वाहन हुए बरामद

पुलिस टीम ने बताया कि पकड़े गए सभी बाइक चोर आरोपियों में जुनैद, अरस, वंश गुप्ता, राहुल गुप्ता, सलमान, जावेद और विवेक कुमार शामिल हैं, जिनकी उम्र 16 से 28 वर्ष के बीच है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 21 वाहन बरामद किए हैं, जिनमें हीरो स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, अपाचे, कावासाकी बॉक्सर और एक बिना नंबर की स्कूटी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story