शहर में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया न बोल दें धावा, निपटने के लिए नगर निगम ने फॉगिंग की तेज

Lucknow News: : शहर में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया रोग के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे रोग की रोकथाम के लिए लखनऊ नगर निगम ने सक्रियता बढ़ा दी है। शहर में फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और जनजागरूकता गतिविधियों को तेज कर दिया गया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 28 July 2025 6:42 PM IST (Updated on: 28 July 2025 6:57 PM IST)
Lucknow Municipal Corporation
X

Lucknow Municipal Corporation News (Photo: Social media)

Lucknow News: शहर में मानसून सीजन में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोग के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे रोग की रोकथाम के लिए लखनऊ नगर निगम ने सक्रियता बढ़ा दी है। शहर में फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और जनजागरूकता गतिविधियों को तेज़ कर दिया गया है। नगर निगम ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास सफाई बनाए रखें।

जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पीए सिस्टम

नगर निगम क्षेत्रवार फॉगिंग एवं एंटी लार्वा गतिविधियों की नियमित समीक्षा कर रहा है। अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण कर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उससे जमीन स्तर पर अभियान की प्रगति सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही नगर निगम ने ऑडियो-विजुअल माध्यमों से जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पीए सिस्टम और एयरोड्रोनिक स्क्रीन के जरिए प्रचार अभियान शुरू किया है।

अभियान आगामी 4-5 महीनों तक चलेगा

लखनऊ नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगामी 4-5 महीनों तक निरंतर जारी रहेगा, जिसमें डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। फॉगिंग व एंटी लार्वा कार्यों में प्रयुक्त मशीनों और उपकरणों की निगरानी बढ़ाई गई है। किसी भी उपकरण के खराब होने पर मुख्य अभियंता को तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

फॉगिंग के लिए डीजल की निर्बाध आपूर्ति

इसके साथ ही फॉगिंग कार्यों के लिए डीजल की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। नगर निगम द्वारा नालियों एवं जल भराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने का दावा भी किया जा रही है। जल निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए मच्छरों के पनपने के संभावित स्रोतों को समाप्त करने की दिशा में ‘सोर्स रिडक्शन’ को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story