Gold Silver Prices in UP: यूपी में आज सोने के दाम में मामूली इजाफा, चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं

Sona Chandi Aaj kya Bhav Hai: सराफा बाजार कल ठंडा रहा। सोना और चांदी की मांग में ज्यादा फर्क न आने से दोनों ही धातुओं के दामों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 6 July 2025 8:29 AM IST
Sona Chandi News
X

Sona Chandi News (Image From Social Media)

Sona Chandi Ke Rate: उत्तर प्रदेश में आज, 6 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं। बैंकबाजार.कॉम के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों तरह के सोने के भाव में ₹10 प्रति ग्राम का इजाफा हुआ है।

उत्तर प्रदेश में 22 कैरेट सोने का भाव (आज और कल)

ग्राम आज की कीमत कल की कीमत कीमत में बदलाव

1 ग्राम ₹ 9,160 ₹ 9,150 ₹ 10 ▲

8 ग्राम ₹ 73,280 ₹ 73,200 ₹ 80 ▲

10 ग्राम ₹ 91,600 ₹ 91,500 ₹ 100 ▲

उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोने का भाव (आज और कल)

ग्राम आज की कीमत कल की कीमत कीमत में बदलाव

1 ग्राम ₹ 9,618 ₹ 9,608 ₹ 10 ▲

8 ग्राम ₹ 76,944 ₹ 76,864 ₹ 80 ▲

10 ग्राम ₹ 96,180 ₹ 96,080 ₹ 100 ▲

चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं

प्रदेश में चांदी के दाम में आज कोई बदलाव नहीं आया है। चांदी कल की ही तरह ₹120 प्रति ग्राम पर स्थिर बनी हुई है।

प्रमुख जिलों का हाल

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, सोनभद्र, आगरा, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, गोंडा, इलाहाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, नोएडा, अलीगढ़, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, अयोध्या, बदायूं, बदलापुर, फर्रुखाबाद, मिर्जापुर, फिरोजाबाद और रामपुर में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,600 प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं।

वैसे निवेशकों को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आईसीआईसीआई ग्लोबल मार्केट्स के अनुसार, इस साल की दूसरी छमाही में सोने की कीमतों में फिर से उछाल आएगा। इस वजह से दिसंबर तक सोने की कीमत ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की दूसरी छमाही में सोने की कीमतों में फिर से उछाल आएगा। रिपोर्ट में कहा गया है, "सोने की कीमतें अपने मौजूदा अल्पकालिक स्तर ₹96,500 से ऊपर जाने लगेंगी। सबसे पहले यह ₹98,500 को पार करेगी और फिर यह ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम से भी आगे जा सकती है।" फिलहाल सोना ₹96,500 से ₹98,500 के बीच चल रहा है। इस रेंज की वजह भू-राजनीतिक तनाव में कमी है। अब ईरान और इजरायल के बीच युद्ध विराम हो गया है और चीन और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया है। इससे पहले अप्रैल में सोने की कीमतों ने नई ऊंचाई हासिल की थी।

1 / 10
Your Score0/ 10
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story