नशा मुक्ति अभियान के नायक निकले 'हुक्केबाज'! लखनऊ में हुक्का विरोधी मुहिम चलाने वाले विपिन अग्निहोत्री का वीडियो वायरल

Lucknow News: लखनऊ में हुक्का विरोधी अभियान चलाने वाले फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का खुद हुक्का पीते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो ने उनके अभियान की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और सामाजिक गलियारों में विवाद छिड़ गया है। जानिए कैसे विपिन की इस हरकत ने नशा मुक्ति मुहिम को झटका पहुंचाया।

Hemendra Tripathi
Published on: 11 Aug 2025 9:06 PM IST
नशा मुक्ति अभियान के नायक निकले हुक्केबाज! लखनऊ में हुक्का विरोधी मुहिम चलाने वाले विपिन अग्निहोत्री का वीडियो वायरल
X

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में हुक्काबारों के खिलाफ मोर्चा खोलकर सुर्खियों में आए फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। जिस व्यक्ति ने शहर को 'हुक्का मुक्त' बनाने का बीड़ा उठाया, अब उसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद बड़े मज़े से हुक्का पीते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लखनऊ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मच गई है और लोग इस 'डबल स्टैंडर्ड' पर जमकर सवाल उठा रहे हैं।

1090 चौराहे पर चलाया अभियान, खुद को दिखाया नायक

आपको बता दें कि सोमवार को भारी बरसात के बीच विपिन अग्निहोत्री ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर एक बड़ा होर्डिंग लगाकर 'हुक्का मुक्त अभियान' की शुरुआत की। उन्होंने प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आदेश के बावजूद भी पॉश इलाकों में बिना लाइसेंस के हुक्का बार धड़ल्ले से चल रहे हैं। इस अभियान के दौरान उन्होंने खुद को एक 'नशा मुक्ति अभियान' के नायक के तौर पर पेश किया।

सोशल मीडिया पर हुक्का पीते हुए विपिन अग्निहोत्री का वीडियो हुआ वायरल

हुक्का मुक्त अभियान अब विपिन अग्निहोत्री साख पर सवाल खड़े कर रहा है। इस अभियान की चर्चाओं के बीच विपिन अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विपिन अग्निहोत्री एक जगह बैठे हुक्का पी रहे हैं, जो उनके द्वारा दिए गए संदेश के बिलकुल उलट है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उन्हें 'ज्ञान की गंगा बहाने वाले खुद उसी गंगा में बह गए' कह रहा है तो कोई इसे 'पब्लिसिटी पाने का सस्ता तरीका' बता रहा है।

लोग बोले- खुद नशे का आदी होकर चला रहे हुक्का मुक्त अभियान

विपिन के इस वीडियो ने उनके समर्थकों को भी हैरान कर दिया है। जो लोग उनके अभियान का समर्थन कर रहे थे वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके विरोधी इस मौके का फायदा उठाते हुए उन पर और उनकी मुहिम पर हमलावर हो गए हैं। विरोधियों का कहना है कि यह 'दोहरा चरित्र' है और एक व्यक्ति जो खुद नशे का सेवन करता हो, वह दूसरों को नशा छोड़ने का संदेश कैसे दे सकता है। विपिन अग्निहोत्री को अब इस वीडियो पर सफाई देना मुश्किल हो रहा है और उनकी नशा मुक्ति मुहिम की विश्वसनीयता पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story